{"_id":"6914d76e4ca38483550728f4","slug":"zilla-parishad-members-submitted-a-list-of-works-for-the-wards-after-the-estimate-is-made-work-worth-24-crores-will-be-done-panipat-news-c-36-1-amb1003-152936-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिप सदस्यों ने वार्डों के कार्यों की सूची करवाई जमा, एस्टीमेट बनने के बाद 24 करोड़ होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिप सदस्यों ने वार्डों के कार्यों की सूची करवाई जमा, एस्टीमेट बनने के बाद 24 करोड़ होंगे कार्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला परिषद के वार्डों में जल्द ही नए विकास कार्य शुरू होंगे। इन कार्यों को करवाने के लिए जिला परिषद के सदस्यों ने अपने कार्यों की सूची कार्यालय में जमा करवा दी है। अब इन कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे और उसके बाद वार्डों में 24 करोड़ से यह विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में चौपाल, लोहे के शेड, सीसीटीवी, गली-नाली, वाटर कूलर सहित अन्य कार्य शामिल हैं। बीते करीब डेढ़ वर्ष से वार्डों में कई कार्य अधूरे पड़े हैं। इन कार्यों को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन कार्यों को शुरू करने के लिए भी वार्ड सदस्य बैठक में मांग कर चुके हैं।
शेड, चौपाल, वाटर कूलर की दी डिमांड
वार्ड-7 से सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड में नए विकास कार्य करवाने के लिए डिमांड कर दी गई है। उन्हाेंने कार्यों की सूची कार्यालय में सौंप दी है। इन कार्यों में शेड, चौपाल, वाटर कूलर की डिमांड दी हैं। इसके बाद इन कार्यों के एस्टीमेट बनेंगे। यह एस्टीमेट अलग-अलग खंड में भेजे जाएंगे। इसके बाद जेई एस्टीमेट बनाएंगे और वह इन कार्यों को दोबारा कार्यालय में भेजेंगे और उसके बाद कार्यों को कराने के लिए अनुमति मिलेगी।
वार्ड में सीसीटीवी लगवाने के साथ चौपाल भी बनवाई जाएगी
वार्ड-15 सदस्य दीपिका ने बताया कि वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची कार्यालय में जमा करवा दी गई है। उन्होंने लोहे के शेड, गांव की गलियां, सामान्य चौपाल, एससी चौपाल, सीसीटीवी लगाने और प्राथमिक स्कूल में फ्लोरिंग का कार्य करवाने के लिए डिमांड की है। एस्टीमेट बनने के बाद वार्ड में यह कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष से वार्डों में नहीं हुआ है विकास कार्य
करीब डेढ़ वर्ष से जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के बीच चल रही तनातनी के कारण विकास कार्य बीच में ही रुक गए थे। कई विकास कार्य निविदा होने के बाद भी शुरू नहीं हुए थे और कई कार्यों को ठेकेदारों ने भुगतान फंसने के डर से बीच में ही रोक दिया था। नए कार्यों के बाद यह यह कार्य भी शुरू होंगे।
दो वर्ष का पड़ा है जिला परिषद का कार्यकाल
जिला परिषद अध्यक्ष को सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया था। इसके बाद नए सिरे से प्रक्रिया के तहत मक्खन सिंह लबाना को सदस्यों ने सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना। लबाना का कार्यकाल नवंबर 2027 तक है। वह दो वर्ष के लिए जिला परिषद के अध्यक्ष बने हैं। जिला परिषद की एक बैठक भी हो चुकी है।
वार्ड सदस्यों ने अपने वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची कार्यालय में जमा करवा दी है। अब इन कार्यों को एस्टीमेट बनवाने के लिए भिजवाया जाएगा। एस्टीमेट बनने के बाद वार्डों में 24 करोड़ के बजट से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
- मक्खन सिंह लबाना, अध्यक्ष, जिला परिषद।