फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth cheated of Rs 6.45 lakh

Panipat News: युवक से ठगे 6.45 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Youth cheated of Rs 6.45 lakh
पानीपत। ठगों ने समालखा के युवक से 6.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने युवक को टास्क खेलने पर मुनाफे का लालच दिया था।उसका बातों में उलझाकर उससे यह राशि हड़प ली। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समालखा की सीताराम कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को उसके व्हाट्सअप पर एक संदेश आया था। संदेश के साथ एक लिंक भी था। संदेश में टास्क पूरा करने के बारे में लिखा था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसकी टास्क पूरा करने के लिए ऑनलाइन किसी से चैटिंग हुई। मैनें उनके कहे अनुसार उनके खाते में 11 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बदले उसे 12800 रुपये वापस मिले। उसको उन पर विश्वास हो गया। उसके मन में टास्क खेलने की लालसा उत्पन्न हो गई। उसने उनके कहे अनुसार कई बार में उनके खाते में 645760 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इन्होंने मुनाफे का झांसा देकर उससे पैसे जमा कराए थे। उसके अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed