फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth arrested with 10.50 grams of heroin

10.50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 10.50 grams of heroin
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। पुलिस ने सूचना मिलने पर सनौली अनाजमंडी के पास से एक युवक को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ के बाद पकडे़ गए आरोपी को जेल भेज दिया। अब पुलिस हेरोइन की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम सनौली रोड पर जलालपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक नवादा आर की ओर से गांव गढ़ी बेसिक की ओर जाएगा। उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। उन्होंने युवक को पकड़ने के लिए सनौली अनाजमंडी के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर नवादा आर की ओर से आया।
विज्ञापन

उन्होंने युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक ने बाइक रोककर वापस भागने का प्रयास किया, उन्होंने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव गढ़ी बेसिक निवासी माहिर पुत्र इस्लाम के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 10.50 ग्राम हेरोइन मिली। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 50 हजार रुपये है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको ये हेरोइन राणा माजरा निवासी मशव्वर ने तस्करी के लिए दी थी। पुलिस ने आरोपी से मादक पदार्थ बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed