{"_id":"62a3b0215550032ce715b2d2","slug":"youth-and-girl-absconding-after-stealing-two-lakh-70-thousand-imprisoned-in-cctv-panipat-news-knl1111383134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख 70 हजार चोरी कर युवक-युवती फरार, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख 70 हजार चोरी कर युवक-युवती फरार, सीसीटीवी में हुए कैद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की हरिबाग कॉलोनी में एक मकान से 2.70 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और दोनों आरोपियों के नंबर देने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
सोनीपत के गांव बुटाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह हाल में हरिबाग कॉलोनी पानीपत में रहता है। वह गोहाना में रोड़ी बजरी का काम करता है और उसकी ट्रांसपोर्ट भी है। वह पांच जून को पत्नी और बच्चों सहित ससुराल शामली गया था और रात को घर लौट आया था। इसके बाद छह जून की सुबह गोहाना चला गया। सात जून को उसने अलमारी में रखे 2.70 लाख रुपये चेक किए तो वह चोरी मिले। उसने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में एक युवक-युवती चोरी करते दिखाई दे रहे हैं, जिनको वह पहचानता है। आरोप है कि चोरी करने वाले दोनों युवक-युवती के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
साथ वाले मकान में रहते थे युवक-युवती, नशा करने का आरोप
सुरेंद्र ने बताया कि वह जिस मकान में रहते हैं, उसके साथ वाले कमरे में एक महिला रहती थी, जो एक माह से लापता है। एक सप्ताह पहले युवक-युवती उसके कमरे में आए, जिन्होंने खुद को उस महिला का बेटी-दामाद बताया। दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्होंने छानबीन की तो दोनों सुल्फा पीते मिले, जिस कारण उसने दोनों को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
दिनदहाड़े की चोरी, 18 मिनट में चोरी कर हुए फरार
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक-युवती छह जून को दिन में तीन बजकर 52 मिनट पर घर के अंदर घुसते हैं। उनके हाथ में तीन बैग होते हैं और चार बजकर 10 मिनट पर पहले युवती बाहर निकलती है। फिर कोई बाहर न होने पर साथी को आने के लिए कहती है। इसके बाद दोनों फरार हो जाते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि दोनों पहले कुटानी रोड पर किराए के कमरे में रहते थे। चोरी के बाद आरोपी पहले उसी कमरे पर रहे और फिर जाटल रोड स्थित किसी रिश्तेदार के घर रहे। आठ जून से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये दोस्त से लिए थे उधार
सुरेंद्र ने बताया कि उसे टाइगो गाड़ी खरीदनी थी, जिसके लिए वह 10 हजार रुपये एडवांस भी दे चुका था। सात जून को गाड़ी लेनी थी, जिसके लिए उसने एक लाख रुपये दोस्त से उधार लिए थे, बाकी 1.70 लाख रुपये उसके खुद के थे। सात जून को पेमेंट देनी थी, उससे पहले अलमारी से नकदी चोरी मिली।
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। नंबर की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी