पानीपत। एल्डिको स्थित देव मंदिर के आठवें वार्षिक उत्सव पर आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को कथा के छठे दिन कथाव्यास हित गोविंद शरण महाराज ने माखन चोरी की लीला और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने नैन तुम्हारे कजरारे और घुंघराले बाल...रूप तुम्हारा देख के मोहन हाल हुआ बेहाल, भजन सुनाया। इस भजन पर श्रोता झूम उठे।
कथाव्यास हित गोविंद शरण महाराज ने बालकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा बताया कि भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप मनमोहक था। उनका नटखट स्वभाव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला था। भगवान कृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन पूजा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। महाराज ने कथा के बाद बाल स्वरूप कान्हा के मनमोहक भजन सुनाए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य किया। मंदिर समिति के सदस्य मनमोहन सिंह ने बताया कि मंदिर में 11 फरवरी बुधवार को सुबह आठ बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा और 12 फरवरी को सुबह हवन और उसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर अनिल गोयल, योगेश मित्तल, दिनेश सिंगला, अशोक, संदीप, मनमोहन सिंह, विकुल बिंदल, अशोक गांधी, लोकेश मित्तल, दिनेश सिंगला व कृष्ण नंदवानी मौजूद रहे।

कथा करते हित गोविंद शरण महाराज । स्रोत : मंदिर