{"_id":"6705d29b6d3bced6b40e1d04","slug":"young-man-kidnapped-by-car-riders-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125566-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक का कार सवारों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक का कार सवारों ने किया अपहरण
विज्ञापन
पानीपत। जिला कोर्ट काम्प्लेक्स के सामने जीटी रोड पर एक युवक का कार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। यह युवक अपने रिश्तेदारों के साथ कार में बैठा था। अपहरणकर्ता उसे लाठी डंडों के बल पर कार से उतार ले गए। युवक के रिश्तेदार ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञातों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिवाह गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को कोर्ट में काम से आया था। जब वह कोर्ट से काम कर बाहर निकला तो उसने उसे उसकी भांजी का पति नौल्था गांव निवासी मंदीप मिल गया। वह दोनों बात करने लगे। फिर उसने मंदीप को अपने पास कार में बैठा लिया और वह घर की ओर जाने लगे। उनकी कार सिवाह गांव निवासी उसका दोस्त विरेंद्र चला रहा था। कोर्ट से थोड़ी दूर चलते ही एक बरेजा कार और उनकी कार के सामने रुक गई। उस कार से पांच युवक उतरे उनके हाथों में डंडे थे। वह मंदीप को जबरदस्ती कार से उतारने लगे, उसने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और मंदीप को कार में डालकर करनाल की ओर फरार हो गए। उसने पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों की पहचान कर मंदीप को बरामद किया जाए।