फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young generation should develop the habit of reading: Shatrujeet Kapoor

पढ़ने की आदत डाले युवा पीढ़ी : शत्रुजीत कपूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Young generation should develop the habit of reading: Shatrujeet Kapoor
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय सात दिवसीय पानीपत महोत्सव तृतीय पुस्तक मेले का शानदार आगाज हुआ। जिसमें करीब 40 प्रकाशकों की सैकड़ों पुस्तक शामिल की गई। सात दिन चलने वाले पुस्तक मेले में हर रोज एक अलग थीम होगा। यह कोरोना काल के बाद महापुस्तक मेला है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने अपनी लिखी वायर्ड फॉर सक्सेस किताब को पुस्तक मेले में शामिल पाया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि आज युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय है। इसकी बहुत कम लाइफ है, जबकि पुस्तक आजीवन चलने वाली हैं। युवा पीढ़ी को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और बिजली निगम प्रदेश 40 से अधिक लाइब्रेरियों की स्थापना की है। प्रदेश में 13वीं ई-लाइब्रेरी पानीपत की पुलिस लाइन में स्थापित की गई है।
विज्ञापन

एसडी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान अनूप गर्ग, एसडीवीएम हुडा के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, सदस्य सूरज प्रकाश गुप्ता और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने शाॅल और पुस्तकें भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम दिवस के महोत्सव का थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रहा। कार्यक्रम में कॉलेज स्वयंसेवकों और कैडेट्स का विशेष सहयोग रहा। सात दिवसीय पानीपत महोत्सव हरियाणा पुलिस की पहल व जिला प्रशासन के सानिध्य में नगर निगम, परिवहन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, राजभाषा अनुभाग इंडियन ऑयल पानीपत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा और आयुष विभाग विशेष सहयोग दे रहा है। इस मौके पर पानीपत रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत पंकज यादव, आईपीएस अजीत सिंह शेखावत और नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरएसके और एफएलएल सेंटर का किया उद्घाटन
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कॉलेज में रोड आरएसके (सेफ्टी नॉलेज सेंटर) और एफएलएल (फोरेन लेंग्वेज लर्निंग) सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों की ओर से नियमित कक्षा लगाई जाएंगी। इससे युवा यातायात नियमों के बारे में जागरूक होंगे। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। फाेरेन लेंग्वेज लर्निंग सेंटर में विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर की दूरदर्शी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed