फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yellow marks in hands, praises of Shyam on lips

समालखा: हाथों में पीला निशान होठों पर श्याम का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Yellow marks in hands, praises of Shyam on lips
समालखा। गांव स्थित रामलीला ग्राउंड (छोटी अयोध्या) के प्रांगण से रविवार सुबह श्री श्याम पद यात्रा का आयोजन किया गया। जो ब्लूजे रोड, चुलकाना रोड से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भक्त हाथों में पीले निशान लिए श्याम बाबा के भजनों पर नाचते गाते हुए चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंचे। यह आयोजन श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब ने किया था।
विज्ञापन

श्री कृष्ण सनातन धर्म मंदिर समालखा गांव की महिला संकीर्तन मंडली ने भी हिस्सा लिया। क्लब के चेयरमैन कुलदीपचंद कपूर व प्रधान कृष्ण बेनीवाल ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के प्रांगण में 11 दिवसीय रामकथा के पूर्ण होने के बाद राम सेवकों के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी राम भक्त, श्याम भक्त भजनों पर झूमते हुए बाबा के धाम पहुंचे और विश्व मंगलकामना, शांति और भाईचारे के लिए माथा टेका। इस अवसर पर उपप्रधान लालचंद चोपड़ा, कोषाध्यक्ष बलदेव चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नितिन चोपड़ा, समन्वयक श्यामलाल मेहरा व निखिल, सहसचिव नरेश चौपड़ा, अरविंद टंडन, बलवंत मल्होत्रा, दीपक मल्होत्रा, कंवल कपूर, राजेश कोहली, ललित गुप्ता, मनोज मल्होत्रा, अनमोल, अनुराग, कुलदीप, विजय, अनिल अरोड़ा, सुनील चौपड़ा, वंश गुप्ता, रिंकू, हर्षित, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed