फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna in spate again, water level reaches near warning mark

Panipat News: यमुना में फिर उफान, चेतावनी निशान के पास पहुंचा पानी

Thu, 28 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate again, water level reaches near warning mark
खोजकीपुर गांव में कटाव रोकने कके लिए मिट्टी के कट्टे लगाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
- नवादा-आर, खोजकीपुर और हथवाला में भूमि का कटाव तेज, हथिनीकुंड से छोड़ा गया है पानी
नंबर गेम-
230.50 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
231.00 पर है चेतावनी का निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना फिर उफान पर आ गई है जिससे जलस्तर बढ़कर 230.50 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी निशान से आधा मीटर नीचे है। वहीं नवादा-आर, खोजकीपुर और हथवाला गांव में भूमि कटाव तेज हो गया है। सिंचाई विभाग ने खोजकीपुर गांव के पास कटाव बंद किया। जबकि नवादा-आर और हथवाला गांव में काम शुरू नहीं हो पाया है। यमुना में चेतावनी का निशान 231.00 और खतरे का निशान 231.50 मीटर है। वहीं क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार दिन के समय तेज बारिश हुई। ऐसे में यमुना के साथ लगते गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
पहाड़ों में तेज बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से मंगलवार को छोड़ा गया करीब 69 हजार क्यूसेक पानी बुधवार दोपहर तक जिले की सीमा में पहुंच गया। इसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया। यमुना नदी में मंगलवार को जलस्तर 229.60 मीटर पर था। यह बुधवार को 230.50 मीटर पर पहुंच गया। यमुना में इस बार पानी का दबाव अधिक है। ऐसे में जिला तक पहुंचने में 24 घंटे से भी कम समय लग रहा है। पानीपत की सीमा के बाद करीब 12 घंटे बाद पानी दिल्ली की सीमा में प्रवेश करता है। केंद्रीय जल आयोग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दो दिन तक लगातार जलस्तर चेतावनी के निशान के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

पॉपूलर के पेड़ बहे
नवादा-आर में करीब 20 एकड़ में कटाव हुआ है। पॉपूलर के पेड़ यमुना में बह गए हैं। वहीं खोजकीपुर और हथवाला गांव में भी कटाव जारी है। नवादा-आर गांव में कटाव तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सात दिन से कटाव पर काम नहीं हो पा रहा है। खोजकीपुर गांव में बांस के स्टड बनाकर कटाव बंद करने में लगे हैं। इसमें भी सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
यमुना में पानी पर निरंतर निगरानी की जा रही है। यमुना तटबंध के एसडीओ, जेई व बेलदारों की टीम लगाई है। कटाव को बंद करने का काम चल रहा है।
- सुरेश सैनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

खोजकीपुर गांव में कटाव रोकने कके लिए मिट्टी के कट्टे लगाते मजदूर। संवाद

खोजकीपुर गांव में कटाव रोकने कके लिए मिट्टी के कट्टे लगाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed