फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   XUV rams into truck on elevated highway, woman dies

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर ट्रक में घुसी एक्सयूवी, महिला की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
XUV rams into truck on elevated highway, woman dies
पानीपत। शहर के बीच से गुजर रहे एलिवेटेड हाइवे पर एक एक्सयूवी-700 कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में मोहाली की रहने वाली महिला गुरजीत कौर की मौत हो गई। वहीं महिला के पति सरबजीत सिंह सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजन मोहाली ले गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है मृतक की बेटी कनाडा में रहती है। पति-पत्नी बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस लौट रहे थे। संजीव सैनी उसके जीजा सरबजीत सिंह व बहन गुरजीत कौर 40 निवासी मोहाली अपनी कार में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पर बेटी को छोड़ने के लिए गए थे। बेटी की कनाडा की फ्लाइट थी। उसे छोड़ने के बाद वह दिल्ली से वापस मोहाली लौट रहे थे। जब वह सुबह करीब साढ़े सात बजे पानीपत में एलिवेटेड हाइवे पर बाल बत्ती के ऊपर पहुंचे तो सामने चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

जिससे उनकी कार ट्रक में घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गुरजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरबजीत सिंह की हालत अधिक गंभीर होने पर परिजन उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed