{"_id":"6392504f362f9159b94cf33f","slug":"wrestling-team-and-other-players-leave-for-ambala-panipat-news-knl130075039","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत कुश्ती टीम और अन्य खेलों के खिलाड़ी अंबाला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत कुश्ती टीम और अन्य खेलों के खिलाड़ी अंबाला रवाना
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पानीपत जिले के अंडर-11 लड़के, लड़कियों की टीम बृहस्पतिवार को अंबाला रवाना हो गई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की टीम को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल और जिला खेल अधिकारी कर्ण सिंह पूनिया ने रवाना किया।
पानीपत डीओसी और पानीपत कुश्ती टीम इंचार्ज हरिओम ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों को अपनी-अपनी खेल स्पर्धाओं में जी-जान लगाकर खेलने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले के अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक प्राप्त करेंगे और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे।
हरिओम ने बताया कि बच्चों ने पहले अपने-अपने खंडों में प्रथम स्थान प्राप्त किया और फिर जिलास्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे जिले की विभिन्न खेल प्रतियोगिता की टीमों का चयन किया गया। अब ये सभी टीमें हरियाणा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंबाला रवाना हुए हैं। मुख्य शिक्षक ऑल ओवर इंचार्ज रहेंगे। मुख्य शिक्षक महेंद्र जिमनास्टिक, मुख्य शिक्षक राजेश पूनिया खो-खो, पानीपत डीओसी हरिओम कुश्ती, रमेश चंद्र खो-खो, नरेश योगा के इंचार्ज रहेंगे। रेखा एथेलिटक्स की इंचार्ज रहेंगी। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल, जिला खेल अधिकारी कर्ण सिंह पूनिया, पानीपत जिला प्रधान रविंद्र, पूर्व प्रधान राजेश पूनिया, जयदीप, महेंद्र, विक्रम, कर्मबीर, मुख्य शिक्षक बच्चन सिंह, मुख्य शिक्षक जितेंद्र, धर्मबीर, रेखा और सभी टीमों के इंचार्ज मौजूद रहे।