फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workers conference of All India Vanvasi Kalyan Ashram today

Panipat News: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Workers conference of All India Vanvasi Kalyan Ashram today
पानीपत/समालखा। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार से समालखा के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में शुरू होगा। इस सम्मेलन में गुजरात से अरुणाचल तक और अंडमान से भी जनजाति क्षेत्र के महिला व पुरुष पहुंचे हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी संदेश देंगे।
विज्ञापन

वनवासी कल्याण आश्रम के प्रचार प्रमुख प्रमोद पेठकर ने बताया कि 20 सितंबर को प्रातः सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के प्रसिद्ध कथाकार रमेश भाई ओझा करेंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कार्यकर्ता देशभर में होने वाले कार्यक्रमों का वृत्त कथन करेंगे। इसके साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन

21 सितंबर को सायं 6:30 बजे परंपरागत पूजा पद्धतियों का निदर्शन होगा। जिसमें 80 जनजातियां सहभागी होंगी। इस भव्य समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। वे यहां अपना संंदेश भी देंगे। 22 सितंबर को सम्मेलन के समापन में कार्यकर्ताओं को डॉ. मोहन भागवत मार्गदर्शन करेंगे। इस वर्ष रानी दुर्गावती के 500वीं जन्म जयंती पर निमित्त एक पुस्तक विमोचित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
प्रदर्शनी में सात दशकों की यात्रा का उल्लेख
इस सम्मेलन स्थल में पुस्तक व विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारंभ वीरवार को किया गया। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में हरियाणा के अध्यक्ष राम बाबू ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसमें कल्याण आश्रम के सात दशकों की यात्रा का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed