फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker union submitted a memorandum demanding cancellation of online transfer

Panipat News: वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर रद्द करने का ज्ञापन सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Worker union submitted a memorandum demanding cancellation of online transfer
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने सर्कल कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके सरकार व निगम मैनेजमेंट द्वारा बिजली विभाग में लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर रद्द करने का ज्ञापन बिजली मंत्री व निगम मैनेजमेंट के नाम पानीपत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। सर्कल पर प्रदर्शन की देखरेख अध्यक्ष सचिव सतेंद्र पूनिया ने की।
विज्ञापन

उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने बताया कि यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी का पहले से ही विरोध करती आ रही है। क्योंकि बिजली विभाग का कार्य अन्य सभी विभागों से अलग है। इसमें कर्मचारी 24 घंटे जोखिम से भरे कार्य करता है। फील्ड में लाइनों पर कार्य करते हुए कर्मचारी बाहरी या अन्य कारणों से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन पॉलिसी लागू होने से विभाग व कर्मचारियों को भारी जान माल का नुकसान उठना पड़ेगा। सरकार व निगम मैनेजमेंट को बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद कर्मचारियों की मांगे विभाग में खाली पड़े पदों पर नई भर्ती करने, बिजली विभाग में जोखिम भत्ता देने। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा औजार मुहैय्या कराना, कौशल रोजगार निगम को भंग करने, पुरानी पैंशन बहाल करने। कनेक्शन के हिसाब से नए पद सर्जित करना जिससे आम जनता को रोजगार, समय पर सुविधाएं और सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सके। इससे आगे की रणनीति के तहत राज्य कार्यकारिणी की बैठक 23 अगस्त को कर्मचारी भवन रोहतक में होगी। इस मौके पर राज्य कमेटी के सदस्य प्रमोद शर्मा, विनोद कुमार, सचिव जोगिंद्र, कैशियर अमित रावल, सब अर्बन युनिट प्रधान राकेश, सचिव शिव कुमार, सिटी यूनिट के प्रधान दलेल शर्मा, बलराम राणा, सब यूनिट के प्रधान बलराज, संदीप रावल व कपूर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed