फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies due to electrocution, family protests demanding arrest of management and contractor

Panipat News: करंट लगने से श्रमिक की मौत, प्रबंधन-ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए परिजनों का हंगामा

Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution, family protests demanding arrest of management and contractor
फैक्टरी के बाद बैठी महिलाएं। संवाद
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित गर्ग इंटेक्स फैक्टरी में कार्यरत श्रमिक गौरव (24) निवासी गढ़ी सिकंदरपुर की शुक्रवार शाम करीब सात बजे करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव लेकर परिजन फैक्टरी पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गढ़ी सिकंदरपुर निवासी शोकी ने बताया कि उनका भतीजा गौरव पिछले आठ माह से गर्ग इंटेक्स फैक्टरी में कार्यरत था। उसे ठेकेदार के माध्यम से करीब 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। आरोप है कि शुक्रवार शाम कार्ड फ्रेम मशीन की सफाई के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन और ठेकेदार गौरव से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के हाई वोल्टेज बिजली संबंधी कार्य करा रहे थे। उनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। शनिवार को परिजन गौरव का शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाएं फैक्टरी के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गईं। परिजनों ने फैक्टरी मालिक और ठेकेदार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर वापस चले गए।

पहले हार्ट अटैक से मौत की दी गई सूचना
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। शुरुआत में उन्हें बताया गया कि गौरव की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि फैक्टरी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उसकी मौत करंट लगने से हुई थी।


प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, प्रभारी, थाना पुराना औद्योगिक

फैक्टरी के बाद बैठी महिलाएं। संवाद

फैक्टरी के बाद बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed