फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women more affected by dengue, nine new cases found on Friday

Panipat News: महिलाएं डेंगू से अधिक प्रभावित, शुक्रवार को मिले नए नौ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Women more affected by dengue, nine new cases found on Friday
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ रहे खतरे को लेकर चिंतित है। जिले में डेंगू से महिलाएं अधिक संक्रमित हो रही हैं। अब तक मिले कुल केस में महिला रोगी 65 प्रतिशत है। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू के नौ नए केस मिले हैं। गौसली में 54 साल की महिला, ईदगाह कॉलोनी में 27 साल की युवती, शिमला मोलाना गांव में 21 साल के युवक, हरि नगर में 23 साल की युवती, वधावाराम कॉलोनी में 64 साल की वृद्धा, अंसल में 30 साल के युवक, वार्ड 11 में 32 साल के युवक , हरिबाग कॉलोनी में 27 साल की युवती व महावटी गांव में 40 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 127 हो चुकी है। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। क्योंकि यहां लोगों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के खिलाफ लोगों में जागरूकता कम है। यहीं पर डेंगू का सबसे अधिक लार्वा मिल रहा है। जिले में अब तक 11 हजार स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इसमें बाहरी कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों में 8800 से ज्यादा स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में 65 लोगों की डेंगू की जांच हुई है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1592 ओपीडी हुई है। इनमें से 350 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टर लोगों को वायरल फीवर के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं।




साल दर साल डेंगू के मरीज-



साल- मरीज



2020- 274



2021- 287



2022- 296



2023- 351



2024- अब तक 127



वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के नौ केस मिले हैं। यहां पर लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू के खिलाफ जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed