फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman was killed by two shots

महिला को मारी थी दो गोली

Sat, 09 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 09 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
 woman was killed by two shots
पानीपत के जिमखाना क्लब में महिला को दो गोली मारी गई थी। एक गोली उसकी कनपटी और दूसरी गोली उसकी गर्दन के पास छाती में लगी थी।
विज्ञापन


महिला के पोस्टमार्टम में इससे पर्दा उठा है। वहीं ठेकेदार बलवान की कनपटी पर एक गोली मिली है। पुलिस को बलवान पर महिला की हत्या का शक है और पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पोस्टमार्टम कराने में देरी को लेकर दोनों के परिजनों मेें रोष दिखा।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने शनिवार को 28 घंटे बाद महिला सुनीता निवासी एकता विहार और ठेकेदार बलवान निवासी सिवाह का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले महिला और बलवान के शव का एक्सरे कराया। इसमें महिला के शरीर में दो गोली और बलवान के शरीर में एक गोली मिली।
विज्ञापन


दोनों के शवों से गोली बाहर नहीं निकल सकी थी। बताया जा रहा है सुनीता को एक गोली उसकी आंख के बिल्कुल ऊपर कनपटी पर सटाकर मारी थी। यह गोली उसके दूसरे हिस्से में मिली है। दूसरी गोली महिला की गर्दन के पास छाती पर लगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गोली उसके पेट में मिली। इससे पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला की कनपटी पर एक गोली मारी गई थी। वहीं बलवान की कनपटी पर एक गोली लगी मिली। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड के बीच दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस की अनदेखी पर रोष
पुलिस सिविल अस्पताल में शनिवार को दोपहर के समय पहुंची। पुलिस की अनदेखी पर दोनों के परिजनों में रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि पुलिस पोस्टमार्टम कराने में ढील बरत रही है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी।

वे सुबह नौ बजे पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मामले के कागज पूरे कर 11 बजे पहुंचने की कही। वे इस समय पर भी नहीं पहुंचे। पुलिस अधिकारी दोपहर पौने एक बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वे पोस्टमार्टम की कार्रवाई में लगे। पुलिस शाम के वक्त परिजनों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप सकी।

ये है मामला

सिवाह निवासी ठेकेदार बलवान (30) ने जिमखाना क्लब के स्नूकर रूम में सुनीता (30) निवासी एकता विहार कॉलोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने 315 बोर के देसी कट्टे का हत्या में इस्तेमाल किया था। इसके उसने दूसरे देसी कट्टे के साथ सिवाह अपने घर पर पहले अपनी पत्नी निर्मल और फिर खुद को कनपटी पर गोली मार ली। बलवान की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी निर्मल को गंभीरावस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने बलवान और सुनीता के शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

भोलेपन का उठा रहा था फायदा
ठेकेदार बलवान सुनीता के पति सुरेंद्र और उसके मायका पक्ष के लोगों के भोलेपन का फायदा उठा रहा था। वह सुनीता को भी सेक्टर में कोठी दिलाने और अन्य कई सपने दिखा रहा था। परिजनों का कहना है कि अमीर बनने के सपने दिखाकर बलवान उनके लाखों रुपये डकार चुका था। वे पैसों को छोड़ सुनीता का उससे पीछा छुड़ाने के प्रयास में थे। लेकिन बलवान उन सबको अनदेखा कर रहा था। सुनीता को भी उसके लालच का पता लगा तो उसने पैसे मांगने शुरू कर दिए। यहीं पर उनकी बात बिगड़ गई।

तीन साल पहले हुई थी मुलाकात

सुनीता की ठेेकेदार बलवान के साथ तीन साल पहले मित्तल मेगा मॉल पर मुलाकात हुई थी। सुनीता मॉल में सिक्योरिटी पर थी और बलवान मॉल की पार्किंग का ठेकेदार था। यहां पर दोनों ने सांझे में झूला लगाया और अमीर बनने के सपने देखे। परिजनों ने बताया कि सुनीता मूल रूप से दिल्ली के नजदीक एक गांव की थी। उसकी शादी भिवानी मुंडाल निवासी सुरेंद्र के साथ हुई। सुरेंद्र अपने परिजनों के साथ जींद में रहता था। दिल्ली में कीमती जमीन बिकने के बाद सुनीता के मायका पक्ष के लोग पानीपत में आकर रहने लगे और कई जगह लाखों की प्रापर्टी खरीद ली। सुनीता के भाई-बहन छोटे थे तो उसके मायका पक्ष के लोगों ने सुनीता और सुरेंद्र को पानीपत रहने को बुला लिया।

प्रदीप पर भी शक सुई
पुलिस सुनीता की हत्या में खुलकर कुछ नहीं बोल रही। हालांकि पुलिस को ठेकेदार बलवान पर ही हत्या करने का शक है। इस मामले में तीसरे आदमी प्रदीप पर भी शक की सुई लगातार घूम रही है।  प्रदीप शुक्रवार सुबह सुनीता को उसके घर से लेकर आया था। शक है कि बलवान से पहले प्रदीप ने ही सुनीता को जिमखाना क्लब में गोली तो नहीं मार दी। इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद खुलेगा।


वर्जन
पुलिस ने सुनीता और बलवान के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं। सुनीता को दो गोली लगी हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के मामले को गंभीरता से ले रही है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ चल रही है और इसका जल्द ही खुलासा कर देगी।
अरविंद कुमार, प्रभारी, चौकी सेक्टर-29 पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed