फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With the increase in the arrival of mustard, purchase also increased

Panipat News: सरसों की आवक बढ़ने के साथ खरीद भी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
With the increase in the arrival of mustard, purchase also increased
पानीपत। अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद में तेजी आ गई है। जिससे किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही मंडी मेंं रोजाना सरसों की सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों द्वारा खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडियों में 916 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। अब तक मंडियों में कुल 3640 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चूकी है। मंडियों में कुल 2506 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चूका है। मंडियों में अब केवल 1134 क्विंटल सरसों ही बची हुई है। किसान रणवीर, सुमेर सिंह और रामफल ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा रोजाना सरसों की खरीद की जा रही है। इससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही किसानों को सुविधाओं के अभाव के कारण परेशानी भी हो रही है। मंडियों में सफाई की व्यवस्था न होने से उन्हें किराए पर मजदूर बुलाकर कार्य कराना पड़ रहा है। साथ ही सरसों में नमी होने के कारण भी किसानों को मंडियों में ज्यादा समय काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस डीएम रिशु दहिया ने बताया कि मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मंडियों में बुधवार को 916 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक मंडियों में कुल 3640 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है। मंडियाें में कुल 2506 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। मंडियाें में अब 1134 क्विंटल सरसोंं ही शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed