{"_id":"61db494ec18f32266e3bf09f","slug":"when-the-mother-evicted-in-anger-the-son-set-fire-to-the-house-the-goods-were-burnt-to-ashes-panipat-news-knl9554357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बेदखल किया तो गुस्से में आकर बेटे ने मकान में लगाई आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने बेदखल किया तो गुस्से में आकर बेटे ने मकान में लगाई आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में एक युवक अपने ही परिवार का दुश्मन बन बैठा। मां ने बेटे को बेदखल किया तो गुस्से में आकर उसने मकान में आग लगा दी। मां और भाई किराए पर जाकर रहने लगे तो आरोपी वहां से भी उनका सामान चोरी कर बेच रहा है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत किला थाने की पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दीनानाथ कॉलोनी निवासी खुर्शीद ने बताया कि वह हरि सिंह चौक पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके पिता मुस्तफा का देहांत हो चुका है। उसकी मां फामिदा ने भाई मुस्तकीम को करीब 20 दिन पहले बेदखल कर दिया था। गत पांच जनवरी को उसके जीजा को हार्ट अटैक आया था। इस कारण वह परिवार सहित उनके यहां चला गया था। जब वह वहां से वापस आया तो देखा कि उसके भाई मुस्तकीम ने घर का ताला तोड़कर घर में आग लगा दी। इससे सामान जल गए। विरोध करने पर वह उनकी जान का दुश्मन बन गया है। पहले भाई ने मारपीट की और उसके बाद उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। अंत में वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अब वह किराए पर रह रहे हैं। अब आरोपी भाई उनके घर से सामान चोरी कर बेच रहा है। आरोपी का कहना है कि उसे भी प्रापर्टी का हिस्सा चाहिए। वह भी अपने परिवार के साथ उनके मकान में रहेगा। कोई काम नहीं करेगा और उसका और परिवार का खर्च भी उन्हें ही उठाना होगा। जबकि, खुर्शीद का कहना है कि वह खुद मेहनत दूसरी करता है, इसलिए दो परिवारों का खर्च नहीं उठा सकता।
वर्जन
युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 436 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- इंस्पेक्टर हरिराम, तहसील कैंप थाना प्रभारी