फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When no arrest was made despite the commotion, the family left the body in the ambulance.

Panipat News: हंगामे के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर परिजन एंबुलेंस में छोड़ गए शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
When no arrest was made despite the commotion, the family left the body in the ambulance.
नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। खोतपुरा गांव के डेरा मंचुरी में मंगलवार रात सुशील की ओखली से सिर पर वार कर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला नागरिक अस्पताल में करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजन शव एंबुलेंस में ही छोड़कर गांव लौट गए। बाद में डीएसपी नवीन संधू उनके घर पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें वापस मनाकर लाए।
नाराज परिजनों का आरोप है कि हत्या से करीब दो घंटे पहले ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी अभिषेक गांव में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बावजूद थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो सुशील की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सुशील की पत्नी कविता की शिकायत पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका था विवाद : कविता ने बताया कि अभिषेक रिश्ते में उनका भतीजा लगता है और उसका पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यवहार रहा है। वह परिवार के लोगों से अक्सर झगड़ा करता था। करीब डेढ़ माह पहले उसका सुशील से भी विवाद हुआ था, जिसकी सूचना डायल-112 पर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से अभिषेक रंजिश रखने लगा था।
कविता के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे अभिषेक गांव में दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को फोन कर आशंका जताई कि वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है। आरोप है कि पुलिस ने इस सूचना को भी गंभीरता से नहीं लिया। करीब दो घंटे बाद रात आठ बजे अभिषेक ने गली से गुजर रहे सुशील पर ओखली से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
10 दिन पहले भी की थी शिकायत : सुशील की पड़ोसी कृष्णा देवी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले अभिषेक ने उनके घर पर हमला कर डंडों से उनकी स्कूटी तोड़ दी थी। घटना के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। इसकी शिकायत थाना सेक्टर-13-17 में दी गई थी और घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन आरोप है कि तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से किया इन्कार
आरोपी की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने गिरफ्तारी होने तक शव लेने और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया तथा गांव लौट गए। इसके बाद डीएसपी नवीन संधू स्वयं उनके घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और पुलिस की कथित लापरवाही की जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और बुधवार शाम करीब चार बजे शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।


आरोपी अभिषेक के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीम लगी हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। किसी की कोई लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -नवीन संधू, डीएसपी।

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

नागरिक अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed