फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   was taking out coconut from the canal, the young man slipped in front of his brother's eyes

नहर से नारियल निकाल रहा था, पैर फिसला भाई की आंखों के सामने बह गया युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
was taking out coconut from the canal, the young man slipped in front of his brother's eyes
was taking out coconut from the canal, the young man slipped in front of his brother's eyes - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव बिंझौल के पास यमुना लिंक नहर में नारियल निकालते समय पैर फिसलने से एक युवक नहर में बह गया। हादसा युवक के बड़े भाई के सामने ही हुआ है। भाई के शोर मचाने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इसकी सूचना आठ मरला पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव चमथा, जिला बेगूसराय बिहार निवासी सुमोद ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ गांव महाराणा में किराए पर रहता है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। वो चार भाई हैं। दो भाई बिहार में ही रहते हैं। वह शुक्रवार शाम को अपने जीजा दीपक के साथ बिंझौल गांव में यमुना लिंक नहर पर गए थे। यहां पर उसके भाई कुमोद को नहर में दो नारियल बहकर आते दिखे। कुमोद नहर की सीढ़ियों पर खड़ा होकर नारियल निकालने की कोशिश करने लगा। कुमोद ने एक नारियल तो निकाल लिया दूसरा नारियल निकालते समय उसका पैर फिसल गया। वो नहर में बह गया। उसका भाई उसकी आंखों के सामने नहर में बह गया और वो कुछ नहीं कर पाया। कुमोद शादीशुदा था और एक बेटे का पिता था। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed