{"_id":"61b8fecfbcc08d659d22e5a8","slug":"wait-is-over-all-twenty-lanes-of-toll-plaza-started-panipat-news-knl92776847","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म... टोल प्लाजा की सभी बीस लेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म... टोल प्लाजा की सभी बीस लेन शुरू
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर लगाय गए नए ओटोमैटीक बैरियर ।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एक दिन के सबक के बाद टोल के सभी बूथ सही करवाए जिससे टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से वाहन चालकों को निजात मिली। अब टोल प्लाजा की सभी 20 लेन शुरू हो गई हैं।
किसान आंदोलन स्थगित होने और किसानों की घर वापसी के बाद 13 दिसंबर से पानीपत टोल प्लाजा शुरू हुआ लेकिन पहला दिन वाहन चालकों के लिए परेशानियों भरा रहा। चार टोल बूथ बंद होने के कारण कई किलोमीटर तक का जाम लग गया था। एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए कर्मचारियों को जूझना पड़ा। टोल मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि पहले दिन पूरे स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने दूसरे दिन सभी खामियों को दुरुस्त करवाया।
उन्होंने बताया कि टोल पर जाम की सबसे बड़ी वजह वाहन चालक खुद हैं। एक साल से टोल न लेने के कारण उनकी आदत छूट गई थी। इससे कुछ लोगों ने रिचार्ज नहीं करवाया है तो कुछ लोगों ने अभी तक अपने वाहन पर फास्टैग नही लगवाया है। ऐसे में टोल कर्मियों को कैश लेने के लिए चालक के पास जाना पड़ता है, शेष पैसे वापस देने पड़ते है, पर्ची काटकर देनी पड़ती है। इस गतिविधि में एक वाहन पर दो मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है। यदि वाहन पर फास्टैग लगा हो तो 10 सेकेंड के अंदर वाहन चालक टोल क्रॉस कर लेता है।
विज्ञापन
दोनों तरफ एक-एक लेन आपातकालीन वाहनों के लिए
पहले दिन के जाम में एंबुलेंस और पुलिस को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दूसरे ही दिन सभी लेन को शुरू करवाने के बाद पहले की तरह दोनों तरफ एक- एक लेन को आपातकालीन वाहनों के लिए अलग कर दिया गया है ताकि एंबुलेंस, फायरब्रिगेड आसानी से गुजर सकें।