फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Voters will get all the details on Mobile

मोबाइल पर मिलेगी मतदाता को सारी डिटेल

Sun, 14 Sep 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 14 Sep 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Voters will get all the details on Mobile
वोटरों की दिक्कतें कम करने के लिए चुनाव आयोग ने नया कदम उठाया है। चीफ इलेक्ट्रोरल ऑफिस ने वोटरों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एसएमएस सुविधा शुरू की है। अब वोटरों को वोट संबंधी जानकारी सिर्फ एक एसएमएस पर मिल जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने के बाद कोई भी वोटर एसएमएस भेजकर अपने मोबाइल पर भी वोट से संबंधी जानकारी जुटा सकता है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग मतदान के दिन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए वोटरों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए भी जागरूक भी कर रहा है। चुनाव आयोग के अधिकारी के अनुसार एसएमएस से वोटर डिटेल प्रक्रिया का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


क्या होगा लाभ
इस सुविधा के शुरू होते ही कोई भी वोटर एसएमएस भेजकर अपने मोबाइल पर भी वोट से संबंधी जानकारी ले सकता है। यदि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से सीधे की जा जाएगी। इसका फायदा न केवल मतदाता को होगा बल्कि चुनाव आयोग पर भी आरोप नहीं लगेंगे कि प्रभावशाली व्यक्ति ने उसका नाम सूची से कटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे उपलब्ध होगी जानकारी
वोटर को अपने वोट का स्टेटस चेक करने के लिए अपने मोबाइल से वोटएचआरवाई लिखने के बाद स्पेस देकर वोटर कार्ड नंबर टाइप कर उसे 9954699899 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके कुछ समय बाद जवाब में वोटर को वोट संबंधित पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी।

अभी क्या है व्यवस्था
अभी तक वोटर को अपना नाम फाइनल लिस्ट में देखने के लिए या फिर चुनाव आयोग के वेबसाइट पर वोटर लिस्ट दिखती थी। इससे बचने के लिए लोग वोटर लिस्ट चेक नहीं करते थे और सीधे बूथ पर पहुंच जाते थे। वहां उन्हें पता चलता था कि उनका नाम तो कट गया है, लेकिन अब ऐसा न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने नया कदम उठाया है।


जिले में मतदाताओं की संख्या
जिले भर में सात लाख 51 हजार 455 मतदाता है। इसमें पुरुष चार लाख आठ हजार 713 व महिला तीन लाख 42 हजार 740 है। जोकि विस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेगें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed