फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Virtual Nirankari Sant Samagam will be held from today

आज से होगा वर्चुअल निरंकारी संत समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Virtual Nirankari Sant Samagam will be held from today
समालखा। निरंकारी समागम की तैयारी में चकाचोंद समागम स्थल। - फोटो : Panipat
समालखा। वार्षिक निरंकारी संत समागम दूसरे वर्ष भी वर्चुअल होगा। शनिवार को इसकी शुरुआत भोड़वाल माजरी स्थित आध्यात्मिक स्थल से माता सुदीक्षा महाराज के प्रवचन से होगी। आध्यात्मिक स्थल पर बिजली विभाग ने करीब 200 किलोवाट का अस्थायी कनेक्शन दिया गया है। इससे पहले हुए समागम मेें 2500 किलोवाट का कनेक्शन दिया था।
विज्ञापन

वार्षिक निरंकारी संत समागम में देश-विदेश से लाखों लोग पहुंचते थे। तीन दिन तक आध्यात्मिक स्थल पर रहकर प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यों में अपनी भागीदारी करते थे, लेकिन कोरोना के बाद से वर्ष 2020 में दिल्ली में वर्चुअल समागम हुआ था और इस बार 2021 का वार्षिक समागम भी वर्चुअल ही हो रहा है। वर्चुअल होने के कारण बिजली की खपत भी कम होगी। इसलिए यहां पर अस्थायी तौर पर बिजली विभाग ने 200 किलोवाट का कनेक्शन दिया है।
विज्ञापन

साथ ही मिशन ने करीब 8 लाख रुपये की सिक्योरिटी भी जमा कराई है। गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले हुए समागम में बिजली विभाग ने 2500 किलोवाट का कनेक्शन दिया था। तब इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की सिक्यॉरिटी राशि भी जमा कराई गई थी। कार्यक्रम में करीब 50 लाख रुपये बिजली बिल आया था। इसके साथ ही प्रवचन के दौरान 500 केवी के जनरेटर के साथ ही 15 केवी के भी दर्जनभर जनरेटर की व्यवस्था होगी जो लगातार चलते रहेंगे।

समालखा। निरंकारी समागम में लोगों के लिए लगाई गए एलइडी।

समालखा। निरंकारी समागम में लोगों के लिए लगाई गए एलइडी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed