फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   villege panchayat sets an example by donating 10.50 crore in corona relief fund

गांव बाल जाटान ने पेश की मिसालः कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को दिए 10.50 करोड़ रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
villege panchayat sets an example by donating 10.50 crore in corona relief fund
गांव बाल जाटान की पंचायत ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपने सहयोग से मिसाल कायम की है। पंचायत की ओर से 10.50 करोड़ रुपये की सहयोग राशि हरियाणा सरकार को मदद स्वरूप दी है। किसी पंचायत की ओर से कोरोना को मिटाने के लिए दान की गई सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है। शनिवार को गांव बाल जाटान की सरपंच सरिता देवी, पूर्व परिवहन कृष्ण लाल पंवार, सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह और गांवों के पंच राजेश, राजा, सत्यवान, विजय, नरेश, सुदेश और मंजू के साथ चंडीगढ़ पहुंचीं। जहां मुंख्यमंत्री मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की गई। इसी मौके पर मुख्यमंत्री को सरिता देवी ने 10.50 करोड़ रुपये की राशि का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया। हरियाणा में यह पहला अवसर है जब किसी ग्राम पंचायत ने 10.50 करोड रुपये की राशि सहायतार्थ प्रदेश सरकार को भेंट की है। इसके पहले गांव न्यू बोहली के सरपंच विक्रम सिंह ने हरियाणा सरकार को कोरोना के खात्मे के लिए कोरोना रिलीफ फंड में 50 लाख रुपये की राशि भेंट की थी। हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 10.50 करोड रुपये की राशि देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां सरपंच सरिता और ग्राम पंचायत बाल जाटान और वहां के ग्रामीणों का आभार जताया, वहीं सीएम लाल ने ग्राम पंचायत न्यू बोहली की पंचायत का भी 50 लाख की आर्थिक मदद देने के लिए धन्यवाद किया। इन दोनों ग्राम पंचायत के इस सार्थक प्रयास से सिर्फ हरियाणा की ही नहीं बल्कि देश भर के गांवों की पंचायतें प्रोत्साहित होंगी और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में योद्धा के तौर पर उभर कर सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed