फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Velvet suits make a strong comeback in the market, old fashion picks up pace again

Panipat News: बाजार में वेलवेट सूटों का जबरदस्त कमबैक, पुराने फैशन ने फिर पकड़ी रफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Velvet suits make a strong comeback in the market, old fashion picks up pace again
सभ्य सांची डिजाइन में वेलवेट सूट। संवाद
पानीपत। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में फैशन की रौनक बढ़ जाती है। इस बार महिलाओं के पहनावे में वेलवेट सूट ने शानदार वापसी की है। एक दौर में बेहद लोकप्रिय रहे वेलवेट सूट अब नए अंदाज, आधुनिक डिजाइन और बेहतर फिनिश के साथ फिर से ट्रेंड में आ गए हैं। भारी लुक और गर्माहट का परफेक्ट तालमेल होने के कारण ये सूट ठंड के मौसम में महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। वेलवेट कपड़ा अपनी मुलायम बनावट और शाही लुक के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि सर्दियों में यह न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पहनने वाली को एक क्लासिक और रिच लुक भी देता है। बाजार में इस समय गहरे रंगों जैसे मरून, बोतल ग्रीन, नेवी ब्लू, रॉयल ब्लैक और वाइन कलर के वेलवेट सूट खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन पर की गई जरी, थ्रेड और स्टोन वर्क कढ़ाई इन्हें और भी आकर्षक बना रही है।
विज्ञापन


इस सीजन सभ्य सांची डिजाइन की बाजार में विशेष मांग देखी जा रही है। इस डिजाइन में सूटों में पारंपरिक कारीगरी के साथ मॉडर्न टच दिया गया है, जो युवतियों से लेकर गृहणियों तक सभी को आकर्षित कर रहा है। दुपट्टों पर की गई बारीक कढ़ाई और कुर्तों की फिनिशिंग ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। शादी-विवाह, रिसेप्शन, पारिवारिक समारोह से लेकर रोजमर्रा के खास मौकों तक वेलवेट सूट महिलाओं के बीच खास जगह बना चुके हैं। अब हल्के डिजाइन और साधारण पैटर्न वाले वेलवेट सूट कैजुअल वियर के रूप में भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इंसार बाजार स्थित खुराना ब्रदर्स दुकान के संचालक परविंद्र सिंह ने बताया कि इस बार वेलवेट सूटों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है। महिलाएं न सिर्फ शादी-ब्याह के लिए बल्कि सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए भी वेलवेट को प्राथमिकता दे रही हैं। खास बात यह है कि ग्राहक अब क्वालिटी और डिजाइन दोनों पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में वेलवेट सूट 1400 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की कीमत में आसानी से उपलब्ध हैं। कीमत कपड़े की क्वालिटी, कढ़ाई और ब्रांड पर निर्भर करती है। इस रेंज में मिलने वाले सूट किफायती होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होते हैं जिससे ग्राहक संतुष्ट नजर आ रहे हैं। वेलवेट सूटों का यह कमबैक न केवल फैशन की दुनिया में पुराने ट्रेंड की वापसी है बल्कि यह साबित करता है कि क्लासिक स्टाइल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। सर्दियों में गर्माहट, शान और स्टाइल तीनों का संगम चाहने वाली महिलाओं के लिए वेलवेट सूट इस सीजन का सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed