{"_id":"688be3fc42d7ef28d1032024","slug":"union-staged-a-sit-in-protest-against-the-suspension-of-je-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141232-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेई के निलंबन के विरोध में यूनियन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेई के निलंबन के विरोध में यूनियन ने दिया धरना
Fri, 01 Aug 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने जेई के निलंब के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रखा। यूनियन ने जूनियर इंजीनियर अंकित के अनुचित निलंबन और हरियाणा सरकार की नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया। यूनियन नेताओं का आरोप है कि जेई अंकित को एक मीटर टेपरिंग मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। असली दोषियों को बचाया जा रहा है।
मीटर टेपरिंग मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई है और मुख्य आरोपियों को जान बूझकर बचाया जा रहा है। जबकि निर्दोष जेई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार अंकित का निलंबन तुरंत रद्द करें। मीटर टेपरिंग मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद