फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister Manohar Lal reached Panipat to convince Lokesh.

Panipat News: लोकेश को मनाने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal reached Panipat to convince Lokesh.
पानीपत। केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल टिकट न मिलने से नाराज लोकेश नांगरू को मनाने पहुंचे। उन्होंने नांगरू के साथ जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर करीब आधे घंटे तक गाड़ी में बातचीत की। लोकेश नांंगरू ने शहर से चुनाव लड़ने के फैसले से अवगत कराया। उन्होंने इसके बाद मंगलवार शाम को समर्थकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोकेश नांगरू से पहले फोन पर बात की। उन्होंने उनके और उनके पिता रमेश नांगरू के बारे में पूछा। लोकेश ने अपने पिता को शहर से बाहर होने की जानकारी दी। मनोहर लाल ने उनको जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर बुलाया। यहां गाड़ी में ही विधानसभा चुनाव को लेकर बात की। मनोहर लाल ने कहा कि वे संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं और हर फैसले पर साथ चलना चाहिए। लोकेश नांगरू ने कहा कि संगठन के पुराने कार्यकर्ता के नाते ही पानीपत शहरी विधानसभा से टिकट की मांग की थी। वह भी शहर के लिए कुछ अच्छा सोचकर आगे आना चाहते हैं। यहां गाड़ी में दोनों की करीब 30 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद मनोहर लाल आगे चले गए। लोकेश नांगरू ने इसके बाद दिन में समर्थकों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे दस साल से अधिक समय से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। वे पानीपत शहर से विधायक का चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसको लेकर मंगलवार शाम चार बले शगुन फार्म्स सेक्टर-25 में बैठक बुलाई है। वे यहां चुनाव लड़ने को लेकर अपना फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed