फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Typist kidnapped and beaten with sticks for not returning one lakh, case registered

एक लाख न लौटाने पर टाइपिस्ट का अपहरण कर डंडों से पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Typist kidnapped and beaten with sticks for not returning one lakh, case registered
पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन सन्नी। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला सचिवालय के पीछे से 11 से अधिक बदमाशों ने मिलकर शुक्रवार शाम छह बजे रुपयों के लेन-देन मामले में टाइपिस्ट का अपहरण कर लिया और उसे गढ़ी सिकंदरपुर स्थित पानी की टंकी के पास ले जाकर उल्टा लटकाकर रॉड व डंडों से पीटा। टाइपिस्ट ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सीआईए-1 कर्मी बताया और कार्यालय ले जाने के नाम पर गाड़ी में बैठाया। उन्होंने चलती गाड़ी में भी मारपीट की थी। अंत में आरोपी उसे पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कृष्णपुरा निवासी सन्नी ने बताया कि वह जिला कोर्ट पानीपत में टाइपिस्ट का काम करता है। तीन माह पहले कुलदीप नगर निवासी सोनू उसके पास आया और गढ़ी सिकंदरपुर निवासी दोस्त दिनेश गाड़ी गलेनजा की नई आरसी बनवाने के बारे में कहा। उसने 1.37 लाख रुपये फीस बताई तो सोनू ने उसे चार किस्तों में रुपये दिए। जब उसने आरसी की फाइल लगाई तो कागजात में कमी होने से आरसी नहीं बन सकी। इसके बाद उसने सोनू को 35 हजार रुपये नकदी लौटा दी और एक लाख रुपये का हस्ताक्षर किया चेक दिया। उसने नकदी लौटाने के लिए 20 मार्च तक का समय मांगा था और कहा था कि पेमेंट नहीं दे पाने पर चेक लगा देना, लेकिन आरोपियों ने पहले ही दो बार खाते में चेक लगा दिए, खाते में रुपये न होने की वजह वे बाउंस हो गए।
विज्ञापन

सीआईए-1 कर्मी बनकर गाड़ी में बैठाया, चलती गाड़ी में की मारपीट
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे सोनू उसके पास आया और कुछ बात करने के बहाने से बाहर ले गया। जहां पर उसे दिनेश, नरेश, पकंज, हरिओम और कुछ अन्य युवक मिले। इनमें से एक युवक ने कहा कि वह सीआईए-1 से है। सीआईए-1 कार्यलय ले जाने के नाम पर उसे जबरदस्ती इनोवा गाड़ी में बैठाया। वह कार्यालय ले जाने की बजाय टीडीआई पुल की तरफ चलने लगे। जैसे ही पुल पार किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते-पीटते गढ़ी सिकंदरपुर गांव की सरकारी जमीन पर बनी पानी की टंकी में ले गए, जहां पर उसे उल्टा लटका कर जमकर मारपीट की। मारपीट की वजह उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मंगवा ले, वरना जान से मार देंगे
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे करीब उल्टा लटका कर एक घंटे तक टार्चर किया। अंत में बदमाशों ने कहा कि उनके रुपये मंगवा दे, नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। उसने जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन दिया उसके बाद उसे काबड़ी पुल पर ले जाकर गाड़ी से उतार दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। भाई अशोक तलाश करते हुए आया और उसने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

युवक की शिकायत पर पांच नामजद और छह अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed