{"_id":"66df92f42c75d21bad01b6d7","slug":"two-youths-arrested-with-two-country-made-pistols-panipat-news-c-244-1-pnp1003-124011-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो देसी पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो देसी पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने रविवार को अलग अलग स्थान से दो युवकों को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को निजामपुर नाला के पास से व दूसरे को सेक्टर 18 में राजकीय कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से देसी पिस्तौल बरामद कर उन पर कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर 18 निजामपुर नाला पुलिया के पास मनीष निवासी अर्जुन नगर को गिरफ्तार किया। उसको नाकाबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह पिस्तौल दीपक निवासी नया गांव, बहादुरगढ से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था। अब दीपक की मौत हो चुकी है। उनकी दूसरी टीम ने सेक्टर 18 में राजकीय कॉलेज के पास से आशीष निवासी नूरवाला एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसे हथियार रखने का शौक है। वह यह पिस्तौल बबैल गांव निवासी अमित उर्फ मीता से करीब तीन साल पहले 12 हजार में खरीदकर लाया था। अमित की दो साल पहले मौत हो चुकी है।