{"_id":"6aa9afa6db1d0eeadf0fb989","slug":"two-new-cases-of-swine-flu-reported-a-female-doctor-found-to-be-a-suspected-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164207-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वाइन फ्लू के दो नए केस आए सामने, एक महिला चिकित्सक संदिग्ध मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वाइन फ्लू के दो नए केस आए सामने, एक महिला चिकित्सक संदिग्ध मिली
विज्ञापन
पानीपत। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार पैर पसार रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं एक महिला चिकित्सक संदिग्ध मिली हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
केस बढ़ने के बावजूद जिले में जांच का दायरा अभी भी बेहद सीमित बना हुआ है। अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीजों में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे स्पष्ट लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी संदिग्ध मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच नहीं हो पा रही है। जांच की धीमी रफ्तार के कारण संक्रमण के और अधिक फैलने की आशंका बनी हुई है। दो मरीज मंगलवार को पॉजिटिव मिले हैं। महिला चिकित्सक में इन्फ्लूएंजा के लक्षण मिले हैं।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नए सामने आए मरीजों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि फ्लू के लक्षण दिखने पर सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। जिले में दो नए केस आए हैं। चिकित्सक को हल्का बुखार है।