फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two miscreants riding a bike looted Rs 12170 after beating up the surf supplier

सर्फ सप्लायर से मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटे 12170 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants riding a bike looted Rs 12170 after beating up the surf supplier
असंध नाका चौकी से मात्र 100 मीटर दूर बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर सर्फ सप्लायर से 12170 रुपये लूट लिए। पुलिस केस दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद के गांव रजानां कलां निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत में जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में रहता है। वह धारा कंपनी का सर्फ सप्लाई करने का काम करता है। वह रात करीब आठ बजे बत्रा कॉलोनी से घर की तरफ आ रहा था। असंध नाका चौकी से मात्र 100 मीटर पहले पीछे से आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह असंतुलित होकर गिर गया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट के बाद उससे दिन भर में सर्फ बेचकर इकट्ठा किए 12170 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान कई वाहन पास से गुजरे, लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाई। अंत में वह पुराना औद्योगिक थाना पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed