{"_id":"61390e698ebc3ebead052245","slug":"two-girls-died-in-suspicious-circumstances-in-two-days-panipat-news-knl82582497","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में दो बच्चियों की संदिग्ध हालातों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में दो बच्चियों की संदिग्ध हालातों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को बच्चों के लिए खतरनाक बताया गया है। इन्हीं चर्चाओं के बीच सितंबर में दो बच्चे कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब दो दिन में दो बच्चियों की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। दोनों बहनों को उल्टी और दस्त हुए थे। अब तीसरी बहन की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। दो और बहनों की सिविल अस्पताल में जांच कराई जा रही है। अब तक बच्चियों की मौत के कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं। दोनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
गांव डाहर निवासी देवी सिंह ने बताया कि उसके बेटे सुनील की पांच बेटियां हैं। वह दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को उसकी चार माह की पोती रामभतेरी को अचानक दस्त हो गए। जब तक डॉक्टर के पास ले जाते उसने दम तोड़ दिया। वह रविवार शाम को उसे दफनाकर घर पहुंचे थे। रात को अपनी चारों पोतियों के साथ खाना खाया। सुबह चार बजे चार साल की वंशिका को उल्टी होने लगी। उसकी भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह तीसरी पोती की तबीयत खराब हो गई। वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में आए और डॉक्टरों से जांच कराई। डॉक्टरों ने उसे यहां दाखिल किया है। उसने अपनी दूसरी पोतियों की भी अस्पताल में जांच कराई है।
इस मामले की जांच कराएंगे कि ऐसा कैसे हुआ है। बच्चियों की मौत के कारण जांच के बाद पता लग पाएंगे।
संजीव ग्रोवर, पीएमओ
विकास नगर और गोपाल कॉलोनी में बच्चे मिले संक्रमित
डॉक्टरों का कहना है कि दो बच्चों के संक्रमित मिलने पर यह कहना मुश्किल है कि ये कोरोना की तीसरी लहर है। यह कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि फिर से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। गोपाल कॉलोनी और विकास नगर में पांच साल से कम आयु के बच्चे संक्रमित मिले हैं।