फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two died and one ingerd in road accident

दिल्ली जा रहे ट्रैक मैन व पूजा पाठ करने जा रहे बाइक सवार पंडित को कार चालक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
two died and one ingerd in road accident
दिल्ली जा रहे गांव बड़ोली के गैंग मैन और पूजा पाठ करने जा रहे जगदीश कॉलोनी के पुजारी को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 7:50 बजे लालबत्ती चौक मानसरोवर होटल के सामने हुआ। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे, इसी बीच पीछे से कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा दोनों बाइक सवार और एक पैदल युवक को टक्कर मार दी। पैदल जा रहे युवक की हालत गंभीर है, वहीं आरोपी चालक क्षतिग्रस्त कार से उतरकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रेलवे रिटायर्ड अधिकारी रामकिशन निवासी गांव बड़ौली ने बताया कि उसका भतीजा जोगिंद्र (35) पुत्र कृष्ण रेलवे में गैंग मैन के पद पर कार्यरत है। जोगिंद्र का तीन माह पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। इन तीन माह में जो उपचार हुआ, उसकी फाइल लेकर सोमवार सुबह सात बजे घर से दिल्ली स्थित रेलवे के हेड ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था। जोगिंद्र ने बाइक को लालबत्ती के पास फ्लाइओवर के नीचे बाइक खड़ी करने का फैसला किया, उसने यू टर्न लिया और जैसे ही लालबत्ती चौक के पास पहुंचा तो संजय चौक की तरफ से आ रहे कार चालक ने पहले भतीजे जोगिंद्र और फिर दूसरे बाइक सवार पुजारी प्रमोद पुत्र महाबीर निवासी जगदीश नगर, हाल निवासी गुंडी और पैदल जा रहे एल-1 मैनेजर रिंकू निवासी नन्हेड़ा को भी टक्कर मारी। इस टक्कर से मौके पर ही भतीजे जोगिंद्र और पुजारी प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पैदल सड़क पार कर रहे रवि को गंभीर चोट आई। आरोपी कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा जोगिंद्र के परिजनों ने मिलने शव गृह पहुंचे और सांत्वना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रमोद भारद्वाज पानीपत की जगदीश कॉलोनी के निवासी थे। वह अमर भवन चौक स्थित श्याम मंदिर में पुजारी थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है, जिनमें एक केशव, दूसरा पार्थ व तीसरी बेटी वैष्णवी है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि प्रमोद सोमवार सुबह साढे छह बजे घर से असंध रोड स्थित किसी परिचित के घर पूजा पाठ करने के लिए निकला था, साढे सात बजे वह लाल बत्ती चौक पर पहुंचा और चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जोगिंद्र गांव बड़ोली का रहने वाला था। उसके दो बच्चे है जिनमें एक बेटा अक्षय है और दूसरा लक्ष्य है। जोगिंद्र गत साल से रेलवे में गैंग मैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार को सुबह सात बजे घर से निकला था, लालबत्ती चौक मानसरोवर होटल के सामने कार की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।
गांव नन्हेड़ा निवासी रिंकू ने बताया कि वह यमुनानगर में एल-1 गोदाम पर मैनेजर हैं। वह सोमवार को सुबह सात बजे यमुनानगर के लिए निकला था। वह संजय चौक से बस स्टैंड तक पैदल जा रहा था। जब वह लाल बत्ती चौक मानसरोवर होटल के सामने पहुंचा तो पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार चालक दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आया, पहले दो बाइक सवार को टक्कर मारी उसके बाद पीछे से उसको टक्कर मारी। कार चालक करीब 100 किमी की स्पीड से कार को ला रहा था। हादसे से उनके एक पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर आ गया। सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार चालक की बाइक से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि कार के एयरबैग तक खुल गए, जिससे कार चालक की जान बच गई, जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया। जबकि उसकी कार और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed