{"_id":"5f6e497a8ebc3e9bbe712ab5","slug":"two-die-to-corona-and-48-new-positive-panipat-news-knl454263119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी सिकंदरपुर और मतलौडा के बुजुर्ग की कोरोना से मौत अब तक 85 लोग हार चुके कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी सिकंदरपुर और मतलौडा के बुजुर्ग की कोरोना से मौत अब तक 85 लोग हार चुके कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो माह से हर रोज औसतन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। मरने वालों में 80 प्रतिशत व्यक्तियों की उम्र 55 साल से अधिक है। शुक्रवार को भी गढ़ी सिकंदरपुर के 70 वर्षीय और मतलौडा के 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। दोनों का स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने दोनों शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर जिले में शुक्रवार को कोरोना के 48 नए केस मिले हैं। जबकि 139 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के केसों की संख्या 7127 हो चुकी है। इनमें से छह हजार सात लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
यहां मिले कोरोना के नए रोगी
पॉजिटिव केसों में अशोक नगर, सेक्टर 6, न्यू जगनन्नाथ विहार, रिफाइनरी टाउनशिप, बाबरपुर मंडी, सेक्टर 13-17, मॉडल टाउन, असंध रोड, अंसल सुशांत सिटी, सेक्टर 24, दीवाना, आसन कलां, सेक्टर 25, वार्ड सात, सेक्टर 12, सेक्टर 11, तहसील कैंप, वीवर्स कॉलोनी, सिविल अस्पताल, पंजाब नेशनल बैंक के पास समालखा, इसराना, डिडवाड़ी, डाहर, इंसार चौक, गुड़ मंडी समालखा, नूरवाला, स्थानीय सचदेवा गार्डन के पास, राजा खेड़ी, पल्हेड़ी, परढाना, सींक, परशुराम कॉलोनी ।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया शुक्रवार को 1018 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 7127 केसों में से 940 एक्टिव और 6007 रिकवर किए गए हैं और 95 केस अब तक अनट्रेसेबल हैं।