फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested including numberdar who came to get bail of theft accused on fake documents

Panipat News: चोरी के आरोपी की फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने आए नंबरदार समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including numberdar who came to get bail of theft accused on fake documents
पानीपत। चोरी के आरोपी की फर्जी तरीके से जमानत कराने आए नंबरदार और एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। यह दोनों फर्जी कागजातों से जमानती बॉन्ड भर रहे थे। एसीजेएम के रीडर ने जांच में दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि इन दोनों को फर्जी जमानती के रूप में एक नंबरदार और एक युवक ने तैयार किया था। एसीजेएम ने दोनों को कोर्ट में ही बैठा लिया और सिटी थाना पुलिस को बुलाकर दोनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीजेएम संदीप चौहान ने बताया कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना में 26 जनवरी 2024 को विक्की नाम के युवक पर चोरी का केस दर्ज हुआ था। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह तब से ही जेल में था। उसकी जमानत के लिए शनिवार को एक व्यक्ति व एक युवक पेश हुए। युवक ने अपने दस्तावेज अखिल निवासी उग्राखेड़ी गांव व व्यक्ति ने महाबीर निवासी गांव बसताड़ा, करनाल के दिए। दोनों यहां जमानती बॉन्ड भरने आए थे। कागजों की जांच करते हुए रीडर को दोनों के कागजों पर संदेह हुआ। फिर अखिल व महाबीर से सवाल जवाब किए गए। इसमें पता चला कि यह दोनों एक दूसरे को जानते ही नहीं। दोनों आरोपी विक्की को भी नहीं जानते थे। इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने स्वीकार किया कि वह फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने आए थे। निखिल नाम के युवक का असली नाम रोहित निवासी वाल्मीकि कॉलोनी, करनाल व महाबीर का बसताड़ा गांव, करनाल का नंबरदार मिला। पूछताछ में सामने आया कि वह दोनों आरोपी विक्की को नहीं जानते थे।
विज्ञापन

पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि इनको जमानती के रूप में रोहताश नंबरदार व मन्नू नामक युवक ने लालच देकर जमानत के लिए तैयार किया था। रोहताश सिठाना गांव का नंबरदार है। शिकायत में एसीजेएम ने कहा कि फर्जी तरीके से जमानत कराने वालों का पूरा गिरोह काम कर रहा है। इन पर नकेल कसना जरूरी है। इस मामले में भी दो से अधिक लोग शामिल हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि महाबीर व रोहित को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसमें जो भी शामिल होगा उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed