फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested in firing case

Haryana Crime: 50 हजार रुपये रंगदारी न देने पर ई-रिक्शा चालक के घर बदमाशों ने की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 06:14 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 06:14 PM IST
सार

9 सितंबर को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में मोहन उर्फ शिव के घर पर दो युवकों ने फायरिंग की थी। मोहन का आरोप है कि घटना से एक सप्ताह पहले उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Two accused arrested in firing case
फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक के घर पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की घटना के मामले में सीआईए-3 की टीम ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम सेक्टर-25 जिमखाना के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, छह कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया।
विज्ञापन


सीआईए-3 की टीम ने जावा कॉलोनी निवासी आकाश और इंद्रा कॉलोनी निवासी पिंकू को गिरफ्तार किया। दोनों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


9 सितंबर का है मामला 
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 9 सितंबर को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में मोहन उर्फ शिव के घर पर दो युवकों ने फायरिंग की थी। मोहन का आरोप है कि घटना से एक सप्ताह पहले उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 9 सितंबर की रात आरोपियों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की और उनकी तलाश तेज कर दी। प्रभारी विजय ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों से अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आगे की पूछताछ जारी रखे हुए है।



ये भी पढ़ें: Haryana: रेवाड़ी में बखापुर में ऑयल मिल संचालक की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed