{"_id":"68d22c0a51fcefe7890c66d4","slug":"oil-mill-owner-murdered-in-bakhapur-rewari-killed-by-being-hit-on-the-head-with-a-stone-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में बखापुर में ऑयल मिल संचालक की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में बखापुर में ऑयल मिल संचालक की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
Tue, 23 Sep 2025 10:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:41 AM IST
सार
परिजनों का कहना है कि रोशन लाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि वारदात लूटपाट के इरादे से भी की गई हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बखापुर गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशन लाल की बदमाशों ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक रोशन लाल गांव में ऑयल मिल चलाते थे। रोज की तरह वे रात को मिल में ही सो गए थे। देर रात किसी समय बदमाशों ने उन पर हमला किया और सिर पर भारी पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी। सुबह जब परिजन और ग्रामीण उन्हें देखने पहुंचे तो खून फैला हुआ था और रोशन लाल मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि रोशन लाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि वारदात लूटपाट के इरादे से भी की गई हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन