फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for murdering Ashraf by hitting him on the head with a brick.

Panipat News: सिर में ईंट मारकर अशरफ की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murdering Ashraf by hitting him on the head with a brick.
पानीपत। थाना तहसील क्षेत्र की धमीजा कॉलोनी में सिर में ईंट मारकर अशरफ (40) की हत्या करने के मामले में दो आरोपी ईशान उर्फ अहसान व सनाउल्ला उर्फ ओसामा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अशरफ के छोटे भाई आरिफ के साले हैं। अशरफ अपने भाई आरिफ के साथ उसकी पत्नी को लेने उसकी ससुराल गए थे। जहां पर ससुरालियों ने दोनों पर हमला कर दिया था। सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दिल्ली एम्स में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि सात सितंबर को धमीजा कॉलोनी के आरिफ ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसका अपनी पत्नी तरन्नुम के साथ विवाद चल रहा था। छह सितंबर को अपने साढू उमर के कहने पर वह अपनी पत्नी को लेने के लिए गया था। जहां पर उसके ससुरालियों ओसामा, अहसान, सोनू, कलीम ने उस पर हमला कर दिया था। उसने अपने बड़े भाई अशरफ को भी वहां बुलाया लिया था लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला किया और सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

अशरफ को घायल हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। परिजन उनकी हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण दिल्ली एम्स में लेकर गए थे। जहां आठ सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें बाद में हत्या की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम को भैंसवाल मोड के पास से दो आरोपियों ईशान उर्फ अहसान व सनाउल्ला उर्फ ओसामा को गिरफ्तार किया गया। दोनों को मंगलवार को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed