फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tunda argue the case on July twenty-two

टुंडा मामले में बहस बाईस जुलाई को

Tue, 02 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस में धमाके के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा अपने डिफेंस में कुछ नहीं बोले और कोर्ट के बार-बार पूछे जाने के बाद भी चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने आरोपी की ओर से डिफेंस में कुछ न कहने पर बहस को लेकर 22 जुलाई तय कर दी।

बचाव पक्ष के वकील ने भी आरोपी टुंडा ने कुछ न कहने की बात मानी है। जिला और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम बस धमाके के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा के लेकर पानीपत पहुंची और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने धमाके के मामले आरोपी अब्दुल करीम टुंडा का डिफेंस जानना चाहा।

कोर्ट ने उनको अपने डिफेंस में बोलने को कहा, लेकिन आरोपी अब्दुल करीम टुंडा अपने डिफेंस में कुछ नहीं बोले। कोर्ट ने एक बार फिर उनका डिफेंस जानना चाहा, लेकिन वे इस बार भी चुप रहे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने आरोपी अब्दुल करीम टुंडा पर लगे आरोपों पर बहस के लिए 22 जुलाई तय कर दी।
विज्ञापन


जिला और दिल्ली पुलिस की टीम अब्दुल करीम टुंडा के लिए करीब 11 बजे कोर्ट में लेकर पहुंची थी। कोर्ट में बचाव पक्ष में कुछ न कहने पर तुरंत की अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसको कैदी वैन में बैठा दिया। चालक वैन को स्टार्ट करने लगा, लेकिन वैन स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने नीचे देखा तो नोजल फटा मिला। चालक ने नोजल को उतारकर ठीक कराया और फिर फिट किया, लेकिन वैन स्टार्ट नहीं हो सकी।

चालक ने नोजल को फिर से उतारा और उसको ठीक कराया। इसके बाद करीब 12 बजे वैन स्टार्ट हो सकी। इस दौरान अब्दुल करीम टुंडा वैन में ही रहे और पुलिस टीम भी सुरक्षा को लेकर तैनात रही।

यह है मामला
एक फरवरी 1997 को पानीपत बस स्टैंड पर सहकारी समिति की एक बस में धमाका हो गया था। इसमें 10 वर्षीय माडू की मौत हो गई थी और करीब 20 यात्री घायल हो गए थे।


थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन बम धमाके का मामला ट्रेस नहीं हो सका। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गत वर्ष नेपाल बॉर्डर के नजदीक अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार किया था। पानीपत कोर्ट में आरोपी अब्दुल करीम टुंडा पर आरोप तय कर दिए थे और करीब तीन दर्ज गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed