फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck collides with devotees' auto, one killed, 12 injured

Panipat News: श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with devotees' auto, one killed, 12 injured
पानीपत। गंगा एक्सप्रेस वे (पानीपत-बिजनौर नेशनल हाईवे 709-डी) पर तामशाबाद टोल के नजदीक हरिद्वार से घर लौट रहे ऑटो सवार श्रद्धालुओं को सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पानीपत के खोजकीपुर गांव के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक बच्चे समेत चार को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव खोजकीपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि उसके पिता बलवान (55) अपनी बुआ के लड़कों के साथ ऑटो में हरिद्वार गए थे। वह गुरुवार की रात घर आ रहे थे। ऑटो में प्रमोद अपनी पत्नी संतोष और चार बच्चे जिनमें राखी, अमन, देविका और छह माह की बिंदू सवार थी। वहीं रामनिवास, बिमला, सुमित्रा, रॉकी, कमल, विकास, वीरेंद्र निवासी बिंझौल भी ऑटो में सवार थे। वे सब तामशाबाद के पास टोल प्लाजा के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसके पिता बलवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रमोद, देविका, सोनू और संताेष को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, बाकी काे सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसी हाईवे पर एक माह पहले भी हादसा हुआ था, जिसमें चार की जान चली गई थी और करीब 12 लोग घायल हो गए थे। पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने जा रहे जींद के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी थी और टक्कर मारते हुए 30 मीटर तक ले गया था। जांच में सामने आया था कि इस हाईवे पर गलत दिशा में ज्यादा वाहन चलते है, स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिस वजह हादसों की संख्या बढ़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनोंं की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरु कर दी है।


बॉक्स

पिता के पहुंचने से पहले मौत की सूचना पहुंची
कृष्ण ने बताया कि पिता बलवान राजमिस्त्री के पास मेहनत मजदूरी करते थे। वह चार बहन भाई है, जिनमें दो भाई व दो बहनें हैं। कृष्ण ने बताया कि हादसे करीब तीन घंटे पहले पिता की उनसे बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह रास्ते में हैं। जल्द घर पहुंच जाएंगे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले उनकी मौत की खबर घर पहुंची, जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed