फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trillion is done underground, police are raiding for arrest

विनोद खरब की गिरफ्तारी का प्रयास, पुलिस की दबिश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Trillion is done underground, police are raiding for arrest
पानीपत। सरकारी नौकरियों की खरीद-फरोख्त के चर्चित हाईप्रोफाइल मामले में अरोपी विनोद खरब अब अंडरग्राउंड हो चुका है। सूत्राें से जानकारी के अनुसार विनोद प्रयास कर रहा है कि उसे सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल जाए मगर दूसरी ओर पंचकूला पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसमें जिला पुलिस भी पंचकूला पुलिस की इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का सहयोग कर रही है। सीआईडी तंत्र भी पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि खरब की तलाश के लिए मतलौडा स्थित गांव नारा में सीआईडी सक्रिय है। उधर, विनोद खरब ने जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई है, जिसकी सुनवाई नौ सितंबर को होनी बताई जा रही है। लेकिन, पुलिस उससे पहले खरब को गिरफ्तार करना चाहती है।
विज्ञापन

विनोद खरब के मामले में उसके जानने वाले भाजपा नेता भी अब इस संदर्भ में कोई बात करने से कतरा रहे हैं। नेताओं में इस बात की भी चर्चा है कि छह साल के लिए भाजपा से निष्कासन के बाद किसकी मेहरबानी से खरब की दो साल में ही पार्टी में वापसी हो गई। खरब के लिए भाजपा ने अपनी पार्टी का संविधान क्यों दरकिनार किया। आरोपी विनोद खरब का फिलहाल फोन और व्हाट्सएप दोनों बंद हैं। अब पुलिस उनकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इसके अलावा उनके संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस तत्पर : एसपी
इस मामले में हम पंचकूला पुलिस के सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे लेकर पंचकूला पुलिस से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुृई है।
- शशांक सावन, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed