फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tricolor flag in every house starts from today

Panipat News: हर घर तिरंगा की शुरुआत आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor flag in every house starts from today
पानीपत। जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत सोमवार से की जाएगी। इसी क्रम में अगले तीन दिन जिले में तीन तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। सोमवार को शिक्षा विभाग और आरटीआई द्वारा संयुक्त रूप से निकाली तिरंगा यात्रा में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हर घर तिरंगा मिशन यात्रा को लेकर जिले में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह तिरंगा यात्रा जिले में 12 , 13 व 14 अगस्त को विभिन्न विभागों पर भव्य तरीके से निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देश भक्ति की भावना का संचार करना है। इस यात्रा के तहत हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा शिक्षा विभाग और सभी आईटीआई में निकाली जाएगी। इसमें विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मुख्यातिथि होंगे। 13 अगस्त को खेल विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा बतौर मुख्यातिथि होंगे। 14 अगस्त को पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में पूरे उत्साहपूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पूरे जिला वासियों से राष्ट्रीयता की भावना को आत्मसात करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगते हुए अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed