फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trials for sports nurseries will run from December 13 to 15

खेल नर्सरियों के लिए 13 से 15 दिसंबर तक चलेंगे ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Trials for sports nurseries will run from December 13 to 15
पानीपत। जिला खेल एवं युवा विभाग की ओर से खेलों की नर्सरियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र पर 13 से 15 दिसंबर तक ट्रायल लिए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ी अपने-अपने खेलों से संबंधित स्थानों पर सुबह 8 बजे पहुंचकर भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों ( लड़के एवं लड़कियां) की आयु 8 से 14 तथा 15 से 19 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि 13 दिसंबर को बॉक्सिंग के लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे, ताइक्वांडो एवं जिम्नास्टिक के लिए दोपहर 2 से शाम 5 बजे, एथलेटिक्स के लिए 14 दिसंबर को सुबह 8 से 12 बजे और साइकिलिंग एवं वेटलिफ्टिंग के लिए दोपहर 2 से 5 बजे तक शिवाजी स्टेडियम में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को एथलेटिक्स के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक राजीव गांधी खेल परिसर बापौली , सब-डिविजन खेल स्टेडियम भापरा-समालखा में दोपहर 2 से 5 बजे तक और 14 दिसंबर को तलवारबाजी के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा और वॉलीबॉल के लिए दोपहर 2 से 5 बजे तक नव ज्योति पब्लिक स्कूल जलालपुर -1 बापौली, 15 दिसंबर को कबड्डी के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक सब-डिविजन खेल स्टेडियम भापरा-समालखा में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 13 दिसंबर को हॉकी के लिए लड़के सुबह 8 से 12 बजे तक गुरु ब्रह्मानंद स्कूल उंटला-मतलौडा, 13 दिसंबर को तैराकी के लिए लड़के व लड़कियां दोपहर 2 से 5 बजे तक राजीव गांधी खेल परिसर बबैल, 14 दिसंबर को क्रिकेट के लिए लड़के सुबह 8 से 12 बजे तक मिनी स्टेडियम गांव नारायणा, 14 दिसंबर को ही फुटबॉल के लिए लड़कियां दोपहर 2 से 5 बजे तक पंचायत ग्राउंड गांव दिवाना, 15 दिसंबर को जुडो के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर में ट्रायल होंगे।

13 दिसंबर को कुश्ती के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक राजीव गांधी खेल परिसर इसराना और 13 दिसंबर को जुडो के लिए दोपहर 2 से 5 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहर, 14 दिसंबर को खो-खो के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना, 14 दिसंबर को ही हैंडबॉल के लिए लड़कियां दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहर और 15 दिसंबर को कबड्डी के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक राजीव गांधी खेल परिसर मतलौडा में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed