{"_id":"d411daee54bc9d447740e398a9635abf","slug":"traffic-police-personnel-arrested-three-including-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन ट्रैफिक कर्मी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस इंस्पेक्टर सहित तीन ट्रैफिक कर्मी गिरफ्तार
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने यातायात शहर प्रभारी सहित तीन यातायात कर्मियों को गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रयोग करने का आरोप है और पुलिस ने उनको एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी सतीश बालान ने कार्यभार संभालने के बाद भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर नकेल कसने का यह दूसरा मामला है। थाना पुलिस ने इस मामले में यातायात शहर प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को नामजद कर यातायात पुलिस के अन्य कर्मियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। इस मामले के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी की धड़कन बढ़ गई है।
थाना शहर डीएसपी जितेंद्र सिंह की टीम ने बुधवार सुबह एसएचओ ट्रैफिक कृष्ण कुमार और यातायात में तैनात ईएचसी चांद प्रकाश व ईएचसी नरेश को जीटी रोड से गिरफ्तार कर लिया। यातायात प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की बात कुछ ही देर में पूरे महकमे में फैल गई।
विज्ञापन
एसएचओ कृष्ण कुमार समेत तीनों पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर ले लिया। बताया जा रहा है कि उनसे इस दौरान पैसे की रिकवरी की जाएगी।
एसएचओ कृष्ण कुमार और अन्य पुलिसकर्मी चालान राशि के साथ छेड़छाड़ करते थे। ये सामने वालों को रसीद में लिखी राशि नकद वसूल करते थे और बाद में बुक में अपनी मर्जी की राशि भर देते थे। पुलिस अधिकारियों ने शक के आधार पर इस मामले की जांच की।
थाना शहर पुलिस ने यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 34 आईपीसी और 7/13 प्रीवेटी ऑन ऑफ करप्शन ऑन एक्ट 1988 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। इसमें पब्लिक सरवेंट का अमानत में खयानत करने, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रयोग करना आता है।