फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took oath of national unity on Vijay Diwas

Panipat News: विजय दिवस पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Took oath of national unity on Vijay Diwas
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में विजय दिवस (विक्ट्री डे) पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेट्स ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान कॉलेज प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि 1971 में देश के मुक्ति संग्राम में अंतिम जीत की याद में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। आज के दिन 1971 में पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में नौ महीने के अत्याचारों के अंत के रूप में ढाका में आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही बांग्लादेश को नौ महीने के बाद आजादी मिली थी और एक नए देश के रूप में मान्यता मिली। इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया था। यह विश्व इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसर्म्पण है ।
विज्ञापन

यह दिन हर भारतीय में जोश, उमंग, शौर्य और बलिदान के भावों से भरता है। डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान की हार ने पाकिस्तानी सेना की प्रतिष्ठा को चकनाचूर कर दिया। पाकिस्तान ने अपनी आधी नौसेना, एक चौथाई वायु सेना और एक तिहाई थल सेना खो दी। विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता के लिए हर समय आगे आना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता औरएनएसएस अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग व एनसीसी अधिकारी डॉ. बलजिंदर सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश पुनिया, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विशाल गर्ग, दीपक मित्तल व चिराग सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed