फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tokyo Olympic Gold Medal Winner Neeraj Chopra reached Panipat 

फिर जश्न में डूबा पानीपत: घर लौटा गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, स्वागत में उमड़ पड़ा पूरा शहर

Tue, 17 Aug 2021 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 09:18 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने के पूरे 10 दिन बाद नीरज अपने घर खंडरा आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympic Gold Medal Winner Neeraj Chopra reached Panipat 
पानीपत पहुंचे नीरज चोपड़ा का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अपनी जीत के 10 दिन बाद मंगलवार को घर पहुंचे। लोगों ने रोड शो के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब आठ बजे पानीपत की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें देखने की खुशी में लोग उमड़ पड़े। 

विज्ञापन


इससे पहले नीरज चोपड़ा दिल्ली से समालखा पहुंचे। जहां उपायुक्त के साथ ही अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव सिवाह, लाल बत्ती चौक, असंध रोड, मतलौडा में भी नीरज का गुलदस्तों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान हर कोई नीरज को देखने के लिए आतुर रहा। 
विज्ञापन


नीरज के साथ युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग मोटरसाइकिल और कारों पर सवार होकर तिरंगा झंडा लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। समालखा से लेकर उनके पैतृक गांव खंडरा तक रोड शो निकाला गया। कार की खुली छत से बाहर आकर नीरज ने हाथ हिलाकर और जोड़कर अभिवादन किया। उनकी तरफ आने वाले फूल और मालाओं को भी स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे रोड शो के दौरान काफिले में उपायुक्त सुशील सारवान कार की अगली सीट पर मौजूद रहे। नीरज चोपड़ा की जीत से खुश होकर गांव खुखराना के लोगों ने उन्हें 30 तोले चांदी का भाला भेंट किया। वहीं, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने नीरज चोपड़ा को हीरो कंपनी की एक्स्ट्रीम मोटरसाइकिल की चाबी भी सांकेतिक रूप से भेंट की।

तबीयत खराब होने से थोड़ी देर रुके फिर चंडीगढ़ रवाना 
तबीयत खराब होने और प्रोटॉकाल और ज्यादा भीड़ होने के कारण नीरज अपने घर ज्यादा देर तक नहीं ठहर सके। महज 45 मिनट बाद उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें लौटना पड़ा। उपायुक्त सुशील सारवान ही उन्हें अपनी गाड़ी में वापस ले गए। 




मेरा नहीं, पूरे देश का पदक: नीरज
नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह पदक मेरा नहीं है, बल्कि पूरे देश का है। सभी देशवासियों के प्यार ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। सभी की दुआओं ने मुझे पदक जीतने के काबिल बनाया। ओलंपिक में मुझसे भी बहुत बेहतर खिलाड़ी खेल रहे थे लेकिन यहां के लोगों का प्यार और दुआएं ही थीं कि स्वर्ण पदक जीता।



124 साल का इंतजार और 125 करोड़ लोगों का प्यार लाया पदक: सुशील सारवान
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि 124 साल के इंतजार में 125 करोड़ लोगों के प्यार व दुआ है कि तीसरी सदी में एक एथलीट देश में स्वर्ण पदक लेकर आया है। उन्होंने कहा कि इस जिले के लोग जानदार भी हैं और शानदार भी।





खंडरा में स्वागत की भव्य तैयारी
गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के घर की 200 मीटर की गली में स्टेज बनाया गया है, जिसमें चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे ताकि नीरज से मिलने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू न हो। स्वागत द्वार पर ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे। लगभग तीन घेरे में पुलिस कर्मी रहे, जिसके बाद चौथे घेरे में नीरज के बाउंसर और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। 



नीरज चोपड़ा के घर की गली के हर मकान में रखीं हैं मिठाइयां
नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि उनकी गली के हर घर के दो से तीन कमरों में मिठाइयां भरी हैं। नीरज के आने की खुशी में इतनी मिठाई बनाई गई है कि सभी के घरों में रखने के बाद भी जगह कम पड़ रही है। हमें खुद ही नहीं पता है कि कितने हजार किलो मिठाइयां बना दी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed