फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today voters will write the fate of 64 candidates

पार्षद पद के लिए 56 और चेयरमैन पद पर आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Today voters will write the fate of 64 candidates
पानीपत। समालखा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन और पार्षद पद पर खड़े 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। समालखा के 17 वार्डों में 56 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि चेयरमैन पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड चार में मतदान का कोई औचित्य नहीं रह गया है, क्योंकि यहां से सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है। ऐसे में वह जीता हुआ प्रत्याशी है।
विज्ञापन

चेयरमैन पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। हालांकि ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका फैसला तो मतगणना के दिन ही होगा। पार्टी के चुनाव चिह्न पर चार प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जबकि बाकी चार प्रत्याशी निर्दलीय हैं। इन निर्दलियों में से दो को राजनीतिक दलों का समर्थन है। भाजपा से अशोक कुमार कुच्छल, आम आदमी पार्टी से भरत सिंह छोक्कर, बहुजन समाज पार्टी से हारुनद्दीन और इंडियन नेशनल लोकदल से उमेश गोल्ड खट्टर मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भरत सिंह छोक्कर पूर्व में समालखा से विधायक रह चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में संजय बेनीवाल को कांग्रेस और अशोक गुप्ता को जननायक जनता पार्टी का समर्थन मिला हुआ है। बाकी दो महिला प्रत्याशी कुसुमलता और सुनीता भी निर्दलीय मैदान में हैं। हालांकि इन्हें किसी दल का समर्थन प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा और जजपा दोनों मैदान में, कहीं बंट न जाए मत
राज्य सरकार में भाजपा और जजपा का गठबंधन है, लेकिन नगर पालिका चुनाव समालखा में चेयरमैन पद पर भाजपा से अशोक कुमार कुच्छल मैदान में हैं और निर्दलीय प्रत्याशी अशोक गुप्ता को जजपा का समर्थन मिला है। दोनों प्रत्याशी एक ही समाज से आते हैं। इससे दोनों प्रत्याशियों के बीच मत बंटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 में से 14 वार्डों में पार्षद पद पर सीधा मुकाबला
समालखा नगर पालिका के 17 वार्डों में से 14 वार्डों में पार्षद पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। वार्ड संख्या दो, तीन, वार्ड पांच, छह और वार्ड आठ से 17 में सीधा मुकाबला है। वार्ड संख्या एक और सात में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना दिख रही है। वार्ड संख्या चार में एक ही प्रत्याशी रेनू निर्दलीय ने नामांकन किया है। उनके सामने कोई भी प्रत्याशी न होने से उनकी जीत पहले ही निश्चित हो चुकी है।

17 वार्डों में 41 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी
सभी 17 वार्डों में खड़े 56 पार्षद प्रत्याशियों में से 41 निर्दलीय है। भाजपा ने 14 वार्डों में ही अपने प्रत्याशियों को उतारा है। वार्ड संख्या चार, छह और 15 में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ वार्ड सात से ही अपना प्रत्याशी उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed