फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To whom is the security of the city, the gates of the guards remain closed at night

ेट नाइट ग्राउंड रिपोर्ट : शहर की सुरक्षा किसके हवाले, रात को बंद रहते हैं रखवालों के दरवाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
To whom is the security of the city, the gates of the guards remain closed at night
लेट नाइट ग्राउंड रिपोर्ट :
विज्ञापन

हे राम! शहर की सुरक्षा तेरे हवाले, रात को दरवाजे बंद रखते हैं रखवाले
- अमर उजाला ने रात 12 से तीन बजे तक की पड़ताल, जीटी रोड पर दो थानों को छोड़ बाकी के बंद मिले दरवाजे
- असंध नाका और बलजीत नगर नाका छोड़ बाकी जगह पसरा सन्नाटा, जिस चौकी के पास उखाड़ा एटीएम, उसका गेट भी मिला बंद
फोटो संख्या- 51 से 60
आशु गौतम
पानीपत। शहर में रात 12 बजते ही थाने-चौकियों के दरवाजे बंद हो जाते हैं। इसके वक्त के बाद सब भगवान भरोसे। वीरवार की रात 12 से तीन बजे तक अमर उजाला टीम ने शहर में पुलिस की सक्रियता की पड़ताल की। इस दौरान शहर के पांच पुलिस थानों और एक पुलिस चौकी का गेट बंद मिला। गेट पर कोई संतरी तक नहीं था। जीटी रोड स्थित शहर थाना और तहसील कैंप थाने के गेट खुले मिले।
शहर के नाकों पर असंध रोड और बलजीत नगर नाका पर पुलिसकर्मी तैनात मिले, बाकी मुख्य चौक-चौराहों जैसे सेक्टर 13-17 के पास दशहरा ग्राउंड चौक, टोल प्लाजा, संजय चौक, राम लाल चौक, बरसत रोड, स्काई लार्क, चौटाला रोड, गोहाना मोड, नांगलखेड़ी चौक पर गश्त नहीं दिखी, जबकि इनमें दो से तीन चौक तो ऐसे हैं, जहां लूट की बड़ी वारदात हो चुकी हैं। हालांकि इसकी वजह से पानीपत पुलिस में स्टाफ की कमी होना भी है।
विज्ञापन

स्थान: मॉडल टाउन थाना
समय: रात 1:02 बजे
इस वक्त मॉडल टाउन थाने का गेट बंद था। गेट बंद भी था तो वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। नियमानुसार गेट पर संतरी का होना अनिवार्य है। हालांकि यहां ऐसा नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान: पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना
समय: रात 1:09
मॉडल टाउन थाने से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित पुराना औद्योगिक थाने का गेट भी बंद मिला। यहां थाने के गेट पर रुककर कुछ वक्त इंतजार किया गया कि कोई पुलिसकर्मी दिखे, लेकिन कोई नहीं मिला।
स्थान: महिला थाना
समय: रात 1:23 बजे
सेक्टर-6 स्थित महिला थाने का भी गेट बंद मिला। गेट की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। यहां पर भी गेट पर किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं मिली।
स्थान: बाबरपुर थाना
समय: रात 1:30 बजे
कुछ ही दूर पर मौजूद बाबरपुर ट्रैफिक थाने का जायजा लिया। यहां के दरवाजे भी बंद मिले। गेट पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला और थाने की दो लाइट जलती मिलीं।
स्थान: किशनपुरा चौकी
समय: रात 2:35 बजे
थाने के साथ ही पुलिस चौकी के गेट भी बंद मिले। गोहाना रोड पर किशनपुरा चौकी का गेट भी बंद मिला, यहां सन्नाटा पसरा था। करीब 12 दिन पहले ही चौकी से 50 मीटर दूर बदमाश 17.37 लाख नकदी से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए थे।
- चौक-चौराहों पर नहीं मिली गश्त
थानों के हालात देखने के साथ ही शहर के चौक- चौराहों की पर गश्त का भी जायजा लिया गया। जहां गश्त नहीं मिली। असंध नाका, आठ मरला चौक, बलजीत नगर नाका को छोड़कर शहर में गश्त नहीं मिली। सन्नाटा नजर आया।
समय-समर
रात 1 बजकर 38 मिनट पर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां पर भी कोई गश्त नहीं मिली। जबकि चंडीगढ और दिल्ली की तरफ से आने-जाने वाले वाहन यहीं से गुजरते है, काफी बार टोल प्लाजा पर टोल को लेकर झगड़े हो चुके है, ऐसे में गश्त होनी चाहिए।
रात 1:48 दशहरा ग्राउंड चौक पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जबकि यहां का पॉश एरिया है, इस क्षेत्र में हेलीपैड के पास करीब 10 एकड़ का क्षेत्र सुनसान रहता है, जहां पर पहले भी लूट की वारदात को चुकी है, लेकिन यहां भी गश्त नहीं मिली।
रात 1:51 बरसत रोड पर भी गश्त नहीं दिखी, जबकि यहां पर भी लूट और एटीएम उखाड़ने के प्रयास जैसी काफी वारदात हो चुकी है।
2:12 चौटाला रोड, बीबीएमबी कट और नांगलखेड़ी मोड पर कोई गश्त नहीं मिली। जबकि यहां पर सबसे ज्यादा हादसे होते है। इसी तरह सनौली रोड शिव चौक पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

वर्जन:
रात में पुलिस मुस्तैद रहती है। राइडर और डायल-112 हर क्षेत्र में गश्त करते हैं। किसी भी पीड़ित की कॉल पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचते हैं। जिले में रात के वक्त 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। हर चौक चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती संभव नहीं है, लेकिन नाकों पर पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं।
- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed