फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tie the newborn in a foil and threw it in the garbage

नवजात को पन्नी में बांधकर कूड़े में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tie the newborn in a foil and threw it in the garbage
पानीपत। लगातार नवजात शिशु को फेंकने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एक पन्नी में बंधे मृत नवजात शिशु को कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर ले आए। आसपास के लोगों ने कुत्तों से शिशु का शव छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि से शिशु की आयु करीब सात से नौ माह के बीच थी।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे वह सैनी कॉलोनी में एस्सर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक फैक्टरी के कोने पर आवारा कुत्ते पन्नी को खींच रहे थे। उसने पास जाकर देखा तो पन्नी में नवजात शिशु था, जिसको कुत्ता नोंच रहा था।
विज्ञापन

उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। कपिल ने बताया कि अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की पैदाइश को छिपाने के लिए उसने शिशु को फेंका है। मामले की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। किला थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पतालों का रिकॉर्ड भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में शिवनगर स्थित एक फैक्टरी के पास बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी युवती मेरठ की रहने वाली थी। पूछताछ में उसने फैक्टरी के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकारी थी। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed