फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ticket, Railway, Window, Fraud

टिकट खिड़की पर दलालों ने बनाई पैठ!

Thu, 22 May 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 22 May 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
ticket, Railway, Window, Fraud
समालखा रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र खुले अभी करीब तीन माह ही गुजरे हैं मगर खिड़की पर दलालों ने अपनी पैठ जमानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके चलते तत्काल सेवा में टिकट बुक करवाने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उनके लाइन में खड़ा होने के बावजूद दलालों की टिकट पहले बुक कर दी जाती है।

रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र खुलने पर लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें अब टिकट बुक करवाने सहित तत्काल में भी टिकट लेने में होने वाली परेशानी दूर होगी। मगर लोगों की मानें तो ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


आरक्षण केंद्र पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक सभी ट्रेनों की टिकट बुक की जाती है, लेकिन तत्काल सेवा की टिकट बुक करवाने का समय रेलवे द्वारा दस से बारह बजे का निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देशभर में दलाल नेटवर्क से तत्काल टिकट बुक नहीं करवा सकते, लेकिन आरक्षण केंद्र पर आसानी से टिकट उपलब्ध हो सकती है।

तत्काल में टिकट बुक करवाने पहुंचे सुभाष जैन ने बताया कि वह लाइन में सबसे आगे खड़ा था, लेकिन पीछे से आए कुछ लोगों ने काउंटर में पैसे और फार्म देते उससे पहले ही टिकट बनवा ली, जबकि टिकट बनाने वाले ने उसे शुक्रवार को आने को कहा है।

वहीं, अनिल ने बताया कि वह तीन दिन से तत्काल में टिकट बनवाने के लिए आ रहा है, लेकिन उसे लाइन में खड़ा होने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता है।

लाइन में नंबर लगाने के बाद भी नहीं मिलती टिकट
लोगों ने बताया कि वह रात को ही काउंटर के पास सादे कागज पर अपना नाम लिखने के साथ ही नंबर लग जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों से उक्त कागज को फाड़कर वहां पर दूसरा रख दिया जाता है।


सुबह लाइन में खड़ा होने पर दूसरे उनसे पहले आकर टिकट कटवा जाते हैं। इस बारे में काउंटर टिकट बुक करने वाले कर्मचारी अमित ने बताया कि टिकट बुकिंग में दलालों की टिकट पहले काटने के आरोप निराधार हैं। लाइन के अनुसार ही लोगों की टिकट बुक की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed